फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: हाउसफुल 5 की शूटिंग के बीच फैंस से मिले अक्षय कुमार, लंदन में चल रहा है शूट

Fri, 20 Sep 2024 08:33 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्षय कुमार इन दिनों लंदन में 'हाउसफुल 5' की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी महिला प्रशंसकों के साथ तस्वीर खिंचाई।
 
विज्ञापन
अक्षय कुमार और उनकी प्रशंसक - फोटो : एक्स @AKFansGroup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछली बार 'खेल खेल में' नजर आए अक्षय कुमार इन दिनों अपनी नई फिल्म 'हाउसफुल 5' की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। दर्शक इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी को काफी पसंद करते हैं और इसके पांचवें भाग को भी देखने के लिए काफी उत्सुक है। हाल ही में, अक्षय कुमार का लंदन से एक वीडियो देखने को मिला, जिसमें वो अपनी महिला प्रशंसकों से मिलते दिख रहे हैं।

विज्ञापन


Mahesh Bhatt: शानदार फिल्मों के निर्देशन के लिए मशहूर हैं महेश भट्ट, आज मना रहे हैं 76वां जन्मदिन

महिला प्रशंसकों के साथ खिंचाई तस्वीर
अक्षय कुमार फैन क्लब द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया है, जिसमें खिलाड़ी कुमार एक कपड़ों के स्टोर के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। उनके साथ तीन महिलाएं अलग-अलग रंग के गाउन पहने खड़ी हुई हैं। अक्षय कुमार ने अपनी प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचाई। इस मौके पर सभी मुस्कुराते नजर आए। मालूम हो कि चंकी पांडे ने भी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लंदन की कुछ तस्वीरें साझा की थी। चंकी के साथ जॉनी लीवर और रंजीत भी दिखाई दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Aditi Siddharth: गुलाबी सूट और मांग में सिंदूर, शादी के बाद पति सिद्धार्थ के साथ मुंबई लौटीं अदिति राव हैदरी

हाउसफुल 5 में दिखेंगे इतने सारे कलाकार
'हाउसफुल 5' की शूटिंग लंदन में चल रही है। इसका निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं और फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। इसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ अभिषेक बच्चन, चित्रांगदा सिंह, संजय दत्त, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, चंकी पांडे, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, रंजीत, डिनो मोरिया और सौंदर्या शर्मा दिखाई देंगे। फिल्म 6 जून, 2025 को रिलीज होगी।

Scarpetta: प्राइम वीडियो की सीरीज स्कार्पेटा में नजर आएंगी निकोल किडमैन-जेमी ली कर्टिस, अपडेट ने बढ़ाया उत्साह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें