फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidaa Muyarchi: 'विदा मुयार्ची' से अजित कुमार के नए पोस्टर से हो गया खुलासा, दो लुक में दिखेंगे अभिनेता

Sat, 20 Jul 2024 11:12 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'विदा मुयार्ची' से अजित कुमार का नया लुक रिलीज कर दिया गया है, जिससे यह खुलासा हुआ है कि वो इस फिल्म में दो अलग-अलग लुक में दिखाई देंगे।
 
विज्ञापन
फिल्म 'विदा मुयार्ची' - फोटो : इंस्टाग्राम @gkmtamilkumaran
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार अजित कुमार अपनी नई फिल्म 'विदा मुयार्ची' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म तो जब रिलीज होगी तब होगी ही, लेकिन उससे पहले फिल्म निर्माता अजित कुमार के लुक साझा कर-करके दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। अब तक 'विदा मुयार्ची' के तीन पोस्टर सामने आ चुके हैं। तीसरे को 19 जुलाई, 2024 को जारी किया गया, जिससे एक नई बात का खुलासा हो गया है।

विज्ञापन


नए पोस्टर में रंगे हुए दिखे अजित कुमार के बाल 
'विदा मुयार्ची' से अजित कुमार का जो नया लुक साझा किया गया है, उससे साफ हो गया है कि अभिनेता इस फिल्म में दो लुक में नजर आएंगे। नए पोस्टर में उनके बाल रंगे हुए है, जबकि पुराने वाले में वो सफेद बालों में दिखाई दिए थे। नए पोस्टर में उनके साथ अभिनेत्री त्रिशा भी नजर आ रही हैं। दोनों को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।

Kalki 2898 AD: क्या 'कल्कि 2898 एडी' हिंदी वर्जन में तोड़ पाएगी ये तीन रिकॉर्ड? चुनौती देने आई 'बैड न्यूज'
विज्ञापन


अजरबैजान में चल रही है शूटिंग
'विदा मुयार्ची' को फिलहाल अजरबैजान में शूट किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 जुलाई तक यह शेड्यूल खत्म कर लिया जाएगा। इसके बाद फिल्म की टीम भारत लौटेगी और हैदराबाद में शूटिंग शुरू होगी। खबर है कि वहां आठ दिन की शूटिंग की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन


Rajendra Kumar: इंडस्ट्री में चलता था राजेंद्र कुमार का सिक्का, 25 हफ्ते लगातार थिएटर में लगी रही थीं फिल्में

ये कलाकार आएंगे नजर
'विदा मुयार्ची' का निर्देशन मगिज थिरुमेनी कर रहे हैं और उन्होंने ही इसकी कहानी भी लिखी है। फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस द्वारा किया जा रहा है। इसमें अजित और त्रिशा के अलावा रेजिना कैसंड्रा और अर्जुन भी अभिनय करते नजर आएंगे। फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत सुनने को मिलेगा। इसकी रिलीज की तारीख को लेकर अभी घोषणा नहीं की गई है।

Dhanush: 'रायन' की रिलीज से पहले धनुष की नई फिल्म पर एसजे सूर्या ने दिया अपडेट, इस हिट फिल्म की तर्ज पर बनेगी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें