प्रतिष्ठित कान फिल्म फेस्टिवल आज 14 मई से शुरू हो गए हैं। यहां भारतीय फिल्में और फिल्म निर्माता देश की प्रतिभाओं से रूबरू कराएंगे। कान फेस्टिवल का 77वां संस्करण 25 मई तक चलेगा। इसमें तब्बू और अजय देवगन की आगामी फिल्म 'औरों में कहां दम था' की झलक दिखाई जाएगी। कान के भारत पवेलियन में फिल्म की झलक देखने को मिलेगी।