मिलन लुथरिया
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, फिल्मों में अपनी शुरुआत को लेकर मिलन ने बताया, 'कॉलेज के दौरान उन्हें नहीं पता था कि आगे क्या करना है। मेरे कजिन धर्मेश दर्शन फिल्म मेकर थे। उन दिनों वे लुटेरे फिल्म बना रहे थे, जिनमें नसीरुद्दीन शाह और सनी देओल थे। मिलन ने बताया कि शुरुआती दिनों में उन्होंने धर्मेश के साथ असिस्टेंट के तौर पर काम किया।
मिलन ने आगे बताया, 'निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट मेरी मां के कजिन है। इसके बाद मैंने उनके साथ असिस्टेंट के तौर पर काम किया। उन दिनों वे चैंबूर में आरके फिल्म स्टूडियो में शूटिंग कर रहे थे। वे काफी गुस्से वाले थे। मैं उनसे मिलने गया तो उन्होंने मुझसे से कहा कि तुमने अपनी मां से क्यों फोन कराया खुद क्यों नहीं किया। कल सुबह नौ बजे मैं शूटिंग कर रहा हूं, गुमराह फिल्म की महबूब स्टूडियो में वहां मुझे मिलना'।
The Bull: 'द बुल' पर मंडराए संकट के बादल? सलमान-करण की फिल्म को लेकर आई यह बड़ी जानकारी