फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shaitaan OTT Release: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर दहशत फैलाने आ रहा 'शैतान', जानिए कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

Sun, 31 Mar 2024 04:19 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग लेने के बाद से ही 'शैतान' का लगातार धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। रिपोर्ट्स की माने तो जल्द ही 'शैतान' दुनियाभर में 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा भी पार कर लेगी।
विज्ञापन
शैतान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजय देवगन और आर माधवन स्टारर 'शैतान' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया। फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने खूब पसंद किया है। फिल्म महिला दिवस के मौके पर (8 मार्च, 2024) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो इस साल की अब तक की सबसे बड़ी हिट में शुमार है। थिएटर में दहशत मचाने के बाद 'शैतान' अब ओटीटी पर खौफ मचाने को तैयार है। चलिए आपको बताते है कि 'शैतान' को कब और किस ओटीटी प्लेटफार्म पर देखा जा सकेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज
'शैतान' कृष्णदेव याग्निक की हिट गुजराती फिल्म 'वश' का हिंदी रीमेक है, जिसे हिंदी में प्रदीप कृष्णमूर्ति ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी के साथ -साथ इसके किरदारों की भी खूब सराहना हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शैतान 3 मई 2024 को ओटीटी पर रिलीज होगी, जिसके राइट्स नेटफ्लिक्स ने पहले ही खरीद लिए हैं।
Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा ने किया सलमान के साथ अपने रिश्ते का खुलासा, बताया- क्यों नहीं मानते भाईजान की सलाह
विज्ञापन

200 करोड़ के करीब पहुंची शैतान
गौरतलब है कि 'शैतान' करीब एक महीने से सिनेमाघरों में जमी हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग ली और अभी भी धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। रिपोर्ट्स की माने तो जल्द ही 'शैतान' दुनियाभर में 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा भी पार कर लेगी। फिलहाल 'शैतान' साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो गई है। दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया ने फिल्म को काफी फायदा पहुंचाया, जो फिल्म की कमाई के रूप में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। 

Athiya Shetty: प्रेग्नेंट हैं अथिया शेट्टी? पिता सुनील शेट्टी ने दिया संकेत! 'डांस दीवाने' शो पर कही यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें