फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIIMA 2024: पुरस्कार जीतने के बाद ऐश्वर्या बोलीं- ये काफी मायने रखता है, मेरे गुरु ने फिल्म को डायरेक्ट किया

Mon, 16 Sep 2024 10:50 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ऐश्वर्या राय ने पोन्नियिन सेलवन 2 के लिए मुख्य किरदार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (आलोचक) का साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स जीता, जिसके बाद उन्होंने कहा कि ये उनके लिए काफी मायने रखता है।
 
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम @siimawards
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA 2024) में ऐश्वर्या राय ने मुख्य किरदार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (आलोचक) का पुरस्कार जीता। उन्हें ये पुरस्कार पोन्नियिन सेलवन 2 के लिए दिया गया। इस फिल्म में उन्होंने दोहरी भूमिका (नंदिनी और मंदाकिनी देवी) अदा की है। इस खास मौके पर ऐश्वर्या राय को भाषण देते हुए भी सुना गया। इस दौरान उनकी बेटी आराध्या भी समारोह में मौजूद थी।

विज्ञापन


Hina Khan: ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के बीच रैंप पर ब्राइडल लुक में नजर आईं हिना खान, प्रशंसकों ने दी प्रतिक्रिया

ये सम्मान मेरे लिए काफी मायने रखता है: ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय ने अवॉर्ड जीतने के बाद साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स को धन्यवाद देते हुए अपने भाषण की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि मुझे पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। ये मेरे लिए काफी मायने रखता है, क्योंकि ये फिल्म मेरे दिल के बहुत नजदीक थी। पोन्नियिन सेलवन, जिसे मेरे गुरु मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया था। इसमें नंदिनी के रूप में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए मेरे काम को सम्मानित किया जाना वाकई में फिल्म की पूरी टीम के काम का जश्न मनाने जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





Madalsa Sharma: मदालसा शर्मा ने इस वजह से छोड़ा 'अनुपमा' शो, अभिनेत्री ने किया बड़ा खुलासा

खास पल को बेटी आराध्या बच्चन ने किया कैमरे में कैद
साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स का आयोजन दुबई में किया गया। ऐश्वर्या राय को कबीर खान के हाथों पुरस्कार मिला। इस दौरान आराध्या अपने फोन में इस पल को कैद करती हुई दिखाई दी। समारोह के दौरान ऐश्वर्या रेड कार्पेट पर भी चली थी और विजेताओं की घोषणा के दौरान अपनी बेटी के साथ पहली पंक्ति में बैठी हुई थी। ऐश्वर्या ने पोन्नियिन सेलवन में साथ काम करने वाले अभिनेता विक्रम से भी मुलाकात की। विक्रम ने ऐश्वर्या और आराध्या के साथ तस्वीर भी खिंचाई। 

Aapka Apna Zakir: बॉलीवुड सितारों ने डुबोया जाकिर खान का पहला टीवी शो, सोनी के ये सारे धारावाहिक भी हो गए बंद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें