अभिनेता क्रिस प्रैट मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में काम करने के बाद अब डीसी स्टूडियो के साथ काम करने को तैयार हैं। हाल ही में, 'सुपरमैन: लिगेसी' के सेट पर उनकी मुलाकात जेम्स गन के साथ हुई। इस मुलाकात को लेकर जब क्रिस से पूछा गया कि वो कौन सा किरदार निभाना पसंद करेंगे तो इस पर उन्होंने कुछ भी साफ-साफ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि वो इसे तय करने का काम जेम्स और प्रशंसकों पर छोड़ रहे हैं। बता दें कि दोनों ने आखिरी बार साल 2023 में साथ में काम किया था।