भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की आगामी फिल्म 'मातृ देवो भव:' है। अभिनेत्री लंबे वक्त से इस फिल्म की शूटिंग में जुटी थीं और अब इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। 'मातृ देवो भव:' की शूटिंग पूरी होते ही आम्रपाली की अगली फिल्म का एलान हो गया है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर फिल्म की पहली झलक दिखाई है और नाम का एलान भी किया है।
Shraddha Kapoor: इंस्टाग्राम पर बढ़ती लोकप्रियता पर श्रद्धा कपूर गदगद, बोलीं- मैंने सोचा भी नहीं था
यह है फिल्म का नाम
आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फिल्म के नाम से पर्दा उठा दिया है। उनकी अगली फिल्म का टाइटल 'लाखों में पवले बानी हम बहूरानी' है। साझा की गई तस्वीर में आम्रपाली लाल रंग की साड़ी में सजी-धजी नजर आ रही हैं। आम्रपाली के हाथ में एक क्लिप बोर्ड लगा है, जिस पर फिल्म का नाम लिखा है। शूटिंग शुरू हो चुकी है।
यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया
पोस्ट पर आम्रपाली के फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हमारी प्यारी अम्रपाली'। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'लाखों में एक पवले बानी, हम बहूरानी' गाने से लेकर फिल्म तक का सफर काफी खूबसूरत है'। मुहूर्त के समय आम्रपाली के साथ फिल्म निर्माता अजय झा, निशांत उज्ज्वल, पुष्पेंद्र, अविनाश शाही ,जय पांडे, संगीता तिवारी, रंभा साहनी, राकेश बाबू गोपाल चौहान और कंचन शशि जैसे अन्य सितारे भी नजर आए।
Remo D Souza: धोखाधड़ी मामले में पत्नी लिजेल के साथ बुरे फंसे रेमो डिसूजा, 12 करोड़ का घोटाला करने का आरोप
कई फिल्मों में आई हैं नजर
आम्रपाली भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री है। आम्रपाली दुबे ने 2008 में अपनी अभिनय यात्रा शुरू की। उन्हें उनके शानदार अभिनय के लिए कई अवॉर्ड मिल चुके हैं। अभिनय के अलावा आम्रपाली अपने डांस से भी दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। आम्रपाली दुबे ने निरहुआ हिंदुस्तानी से शुरुआत की थी। इसके बाद पटना से पाकिस्तान, निरहुआ हिंदुस्तानी 2, बॉर्डर, निरहुआ हिंदुस्तानी 3, निरहुआ चलल लंदन जैसी सफल फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
Salman Khan: रिलेशनशिप के मामले में भाई सलमान से सलाह नहीं लेते अरबाज खान, बोले- 'बड़ा स्टार बनने की सलाह...'