फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Remo D Souza: धोखाधड़ी मामले में पत्नी लिजेल के साथ बुरे फंसे रेमो डिसूजा, 12 करोड़ का घोटाला करने का आरोप

Sat, 19 Oct 2024 03:39 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @remodsouza
विज्ञापन

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा के खिलाफ महाराष्ट्र में एक डांस ग्रुप से 12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने शनिवार को पुलिस के हवाले से बताया कि ठाणे जिले में पांच अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह मामला 26 वर्षीय डांसर की शिकायत पर दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि मीरा रोड पुलिस स्टेशन में 16 अक्तूबर को रेमो, लिजेल और पांच लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 465 (जालसाजी), 420 (धोखाधड़ी) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था।

क्या है आरोप?
एफआईआर रिपोर्ट के मुताबिक शिकायतकर्ता और उनके ग्रुप को साल 2018 और जुलाई 2024 के बीच कथित रूप से धोखा दिया गया। उन्होंने कहा कि ग्रुप ने एक टेलीविजन शो में प्रदर्शन किया और जीत हासिल की और आरोपियों ने कथित तौर पर ऐसा दिखावा किया जैसे कि ग्रुप उनका है और 12 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि का दावा किया।
विज्ञापन


रेमो 15 साल से डांस शो जज हैं
कोरियोग्राफर होने के अलावा, रेमो 2009 से कई डांस रियलिटी शो में जज रहे हैं। वह डांस इंडिया डांस , झलक दिखला जा, डांस के सुपरस्टार्स, डांस प्लस, डांस चैंपियंस, इंडियाज बेस्ट डांसर, डीआईडी लिटिल मास्टर और डीआईडी सुपर मॉम्स जैसे शो में जज रह चुके हैं। 2018 से 2024 के बीच, उन्होंने डांस प्लस (सीजन 4, 5, 6), इंडियाज बेस्ट डांसर, हिप हॉप इंडिया और डांस प्लस प्रो जैसे शो होस्ट किए हैं।

रेमो की आने वाली फिल्म
रेमो अपनी प्राइम वीडियो फिल्म 'बी हैप्पी' की रिलीज के लिए तैयार हैं, जिसमें अभिषेक बच्चन और इनायत वर्मा मुख्य भूमिका में हैं। रेमो द्वारा निर्देशित और लिजेल द्वारा निर्मित यह फिल्म एक अकेले पिता और उसकी बेटी की कहानी है। फिल्म में नोरा फतेही, नासिर, जॉनी लीवर और हरलीन सेठी भी हैं।
विज्ञापन








 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें