फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naezy: करियर में गिरावट के बाद रैपर नैजी को है 'बिग बॉस' से उम्मीद, शो के पैसों से करना चाहते हैं यह काम

Sat, 22 Jun 2024 10:29 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'बिग बॉस ओटीटी 3' के प्रतिभागी रैपर नैजी ने एक हालिया साक्षात्कार में बताया कि वो शो में मिलने वाले पैसे से क्या करेंगे।
विज्ञापन
नैजी - फोटो : इंस्टाग्राम @naezythebaa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस ओटीटी 3' शुरू हो चुका है। इस बार शो में काफी दिलचस्प चेहरे देखने को मिल रहे हैं। शो के तमाम प्रतिभागियों में से एक नाम है- नैजी, जो पेशे से रैपर है। उनके गाने 'मेरी गली में', 'हालत', 'तहलका' और 'आफत' काफी हिट हुए थे। नैजी को इस शो से काफी उम्मीद है।

विज्ञापन


लड़ाई-झगड़ों को देखकर बड़े हुए हैं नैजी 
एक हालिया साक्षात्कार में, नैजी ने अपने करियर और जिंदगी को लेकर खुलकर बात की। नैजी ने कहा कि उनका अब तक का सफर उतार-चढ़ाव वाला रहा है। कॉलेज के दिनों में उन्होंने रैप शुरु किया था और जल्द ही लोगों की नजर में आने लगे थे। नैजी बताते हैं कि उनके गानों में उनके घर के आसपास के माहौल का अनुभव झलकता है। वो अपने पड़ोस में होने वाले झगड़ों को देखकर बड़े हुए हैं। नैजी ने कहा कि उन्होंने कामयाबी के साथ-साथ ढलान को भी देखा है।

Asses Kaur: शादी के एक साल बाद मां बनीं 'रातां लंबियां' सिंगर असीस कौर, बेटे को दिया जन्म, साझा किया नोट
विज्ञापन


शो के पैसे के करेंगे यह काम
साक्षात्कार में नैजी से एक सवाल पूछा गया कि बिग बॉस से मिलने वाले पैसे से वो क्या करेंगे। इसके जवाब में नैजी ने कहा कि वो उस पैसे से सुविधा के अभाव में जी रहे लोगों की मदद करना चाहेंगे। साथ ही अपने घर और समाज में भी बदलाव लाना चाहेंगे।
विज्ञापन


Maharaj Movie Review: ये बात फिर से समझाने का शुक्रिया, जुनैद!, कि वैष्णव जन तो तेने कहिए जे पीड़ पराई जाणे रे

ऐसे लोगों को सम्मान देते हैं नैजी
नैजी ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में गिरावट देखी है और अब वो बिग बॉस को अपने लिए एकमात्र विकल्प के रूप में देखते हैं। उन्होंने कहा कि इस शो में उनका व्यवहार अच्छा रहेगा। नैजी ने अपने बारे में बताया कि वो उन लोगों के साथ अच्छे ढंग से पेश आते हैं, जो उनके साथ बेहतर व्यवहार करते हैं। हालांकि, उन्होंने खुलकर इस बात को भी माना कि वो जल्दी गुस्सा हो जाते हैं। 

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 प्रीमियर के दौरान रो पड़े साई केतन राव, अनिल कपूर से कही यह बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें