फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Metro In Dino: 'मेट्रो इन दिनों' का 'जमाना लगे' टीजर रिलीज, सारा से लेकर नीना तक फिल्म में दिखेंगे ये कलाकार

Sat, 24 May 2025 03:02 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zamaana Lage Song Teaser: आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, फातिमा सना शेख, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन शर्मा स्टारर फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ के गाने जमाना लगे का टीजर टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है।

विज्ञापन
मेट्रो इन दिनों सॉन्ग टीजर - फोटो : यूट्यूब- @tseries
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के गाने जमाना लगे का टीजर रिलीज किया गया है। इस गाने के टीजर में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की झलक देखने को मिल रही है। आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, फातिमा सना शेख, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल, पंकज त्रिपाठी जैसे मंझे हुए कलाकारों से सजी ये फिल्म 4 जुलाई 2025 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

मेट्रो इन दिनों - फोटो : यूट्यूब- @tseries
2 साल बाद वापसी कर रहे आदित्य रॉय कपूर 
दो साल बाद आदित्य रॉय कपूर बड़े पर्दे पर कमबैक करने के लिए तैयार हैं और इस मूवी में वो पहली बार सैफ अली खान की बेटी सारा के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इससे पहले फिल्म को साल 2024 में रिलीज किया जाना था लेकिन कुछ कारणों के चलते फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। 

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। भूषण कुमार के प्रोडक्शन हाउस टी-सीरीज के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म की घोषणा काफी पहले की जा चुकी थी। फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं और कुछ समय पहले सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर के साथ उनकी तस्वीरें भी सामने आई थीं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें