फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dabzee Arrested: मशहूर रैपर डाबजी दोस्तों के साथ गिरफ्तार, लगा है ये संगीन इल्जाम

Sat, 24 May 2025 02:57 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rapper Dabzee Arrested: केरल से ताल्लुक रखने वाले रैपर डाबजी को पहले वित्तीय विवाद के चलते गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत पर रिहा किया गया। आइए जानते हैं पूरा मामला।
विज्ञापन
रैपर डाबजी - फोटो : इंस्टाग्राम @dabztories
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाने माने रैपर डाबजी और उनके तीन दोस्तों को शनिवार की सुबह मलप्पुरम से वित्तीय विवाद के चलते गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने ये जानकारी दी। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। डाबजी, जिनका मूल नाम मोहम्मद फाजिल है, को मलप्पुरम के कंजियूर निवासी बेसिल की शिकायत के आधार पर देर रात चंगारमकुलम पुलिस ने हिरासत में लिया।

विज्ञापन

घर में घुस कर किया था हंगामा
पुलिस के मुताबिक, रैपर और दूसरे तीन आरोपी कथित तौर पर शिकायतकर्ता के घर में घुस गए और कुछ वित्तीय लेनदेन को लेकर वहां हंगामा किया। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों को जल्द ही हिरासत में ले लिया गया और शनिवार की सुबह प्राथमिकी दर्ज की गई। 
यह खबर भी पढ़ें: Bollywood Actress: इन अभिनेत्रियों ने छोटे पर्दे से की शुरूआत, अब फिल्मों में खूब कमाया नाम

जमानत पर रिहा किया गया
पुलिस ने बताया कि रैपर और तीन अन्य पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और बाद में उन्हें थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

डाबजी के बारे में
मोहम्मद फासिल 30 मई 1991 को पैदा हुए। वह अब डाबजी के नाम से मशहूर हैं। वह केरल के एक भारतीय रैपर, गायक और गीतकार हैं। उन्होंने फिल्म 'थल्लुमाला' में अपना पहला गाना 'मनवालन ठग' गाया। इसी से उन्हें पहचान मिली। 
शादी के बाद डाबजी संयुक्त अरब अमीरात चले गए। यहां उन्होंने शुरू में एक पारंपरिक नौकरी की। हालांकि, संगीत के प्रति उनके जुनून ने उन्हें अपनी नौकरी छोड़ने पर मजबूर किया। इसके बाद रैपिंग और संगीत बनाने पर ध्यान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें