तमन्ना भाटिया तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। उन्हें हाल ही में, निखिल आडवाणी की फिल्म 'वेदा' में देखा गया। 'स्त्री 2' के गाने 'आज की रात' से भी तमन्ना ने जमकर सुर्खियां बटोरीं और लोगों ने उनके डांस स्टेप को कॉपी करके खूब वीडियो बनाए। तमन्ना भाटिया ने एक पॉडकास्ट में बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों के बीच के अंतर पर अपनी राय साझा की हैं। उन्होंने ये भी बताया कि लोगों को दक्षिण भारतीय फिल्में क्यों अच्छी लगती हैं।