फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gautami Tadimalla: भाजपा का दामन छोड़ एआईएडीएमके में शामिल हुईं अभिनेत्री गौतमी, बोलीं- आज बेहद खुश हूं

Wed, 14 Feb 2024 09:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री गौतमी तडिमल्ला तमिलनाड़ु के मुख्य विपक्षी दल एआईएडीएमके में शामिल हो गई हैं। बीते वर्ष उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दिया था।
विज्ञापन
Gautami Tadimalla - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर अभिनेत्री गौतमी तडिमल्ला आज बुधवार को राजनीतिक दल अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) से जुड़ गई हैं। गौतमी पहले भाजपा में शामिल थीं, लेकिन बीते वर्ष अक्तूबर में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया। अब उन्होंने तमिलनाड़ु के मुख्य विपक्षी दल एआईएडीएमके के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की है। 

विज्ञापन


सौ से ज्यादा फिल्मों में किया है काम
गौतमी ने आज एआईएडीएमके पार्टी के महासचिव एडप्पाडी के पलानीस्वामी से मुलाकात की और औपचारिक रूप से तमिलनाडु के मुख्य विपक्षी दल में शामिल हो गईं। अभिनेत्री के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने 120 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्हों ने अपने करियर में रजनीकांत, कमल हासन जैसी शीर्ष अभिनेताओं के साथ फिल्में की हैं। 
Ashmit Patel: सलमान खान की वजह से अटकी हुई है अश्मित पटेल की शादी, अभिनेता ने किया खुलासा!
विज्ञापन


लंबे समय तक भाजपा में रहीं शामिल
अभिनेत्री करीब 25 वर्षों तक भाजपा में शामिल रहीं। लेकिन, बीते वर्ष अक्तूबर में उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बुधवार को गौतमी ने पूर्व मुख्यमंत्री पलानीस्वामी से चेन्नई में उनके आवास पर मुलाकात की और औपचारिक रूप से अन्नाद्रमुक में शामिल हो गईं। इस अवसर पर अन्नाद्रमुक प्रमुख ने पूर्व मुख्यमंत्री सीएन अन्नादुरई की तस्वीर वाली किताब 'मापेरुम तमिलकानावु (द ग्रेट तमिल ड्रीम) की एक प्रति गौतमी को सौंपी।
विज्ञापन

Laapataa Ladies: चुन चुनकर लाए गए ‘लापता लेडीज’ के कलाकार, ‘पंचायत’ के बनराकस से लेकर ‘जामताड़ा’ के सन्नी और..

बोलीं- 'आज बहुत खुश हूं'
पार्टी में शामिल होने के बाद गौतमी ने कहा, 'आज पार्टी में शामिल होकर मुझे बेहद खुशी हो रही हैष मुझे उम्मीद है कि एआईएडीएमके में शामिल होकर मैं लोगों की सेवा कर सकूंगी। आप सभी जानते हैं कि मैं 25 वर्षों तक भाजपा में थी और कुछ वजहों से मैंने वह पार्टी छोड़ दी। मैं आज अन्नाद्रमुक में शामिल होकर खुश हूं'।
Kachche Dhaage: 'कच्चे धागे' ने पूरे किए 25 साल, फिल्म में देरी होने पर गुस्से में अजय के घर पहुंच गए थे मिलन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें