तमिलनाडु के कल्लाकुरिचि जिले में कथित तौर पर अवैध देशी शराब पीने से करीब 34 लोगों की जान चली गई है। वहीं 60 से अधिक अस्पताल में भर्ती हैं। इस घटना पर तमिलागा वेत्री कझगम के प्रमुख और अभिनेता विजय ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना जताई है और साथ ही प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। विजय ने सरकार से सख्त कदम उठाए जाने का आग्रह किया है।
Varun Tej: 175 दिन बाद सेट पर लौटे वरुण तेज, 'मटका' की शूटिंग शुरू, पिछली दो फिल्में हुई थीं फ्लॉप
प्रशासन पर उठाए सवाल
विजय ने इसे दिल दहला देने वाली घटना करार दिया है। अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट कर विजय ने कहा, 'कल्लाकुरिची जिले के करुणापुरम इलाके में नकली शराब पीने से 25 से अधिक लोगों की मौत की खबर चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली है'। इसके अलावा दलपति विजय ने सरकारी प्रशासन की 'उदासीनता' पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने तमिलनाडु सरकार से सख्त एहतियाती कदम उठाने का आग्रह किया है।
जांच के लिए सख्त कदम उठाने का किया आग्रह
विजय ने कहा, 'पिछले वर्ष इसी तरह की घटना के कारण कई लोगों की जान जाने की त्रासदी से अभी तक पूरी तरह से उबर भी नहीं पाए कि ऐसी घटना का फिर से होना सरकारी प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है। मैं अनुरोध करता हूं कि तमिलनाडु सरकार भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए'।
Coolie Movie: अभी तक शुरू नहीं हुई 'कुली' की शूटिंग, क्या निर्देशक लोकेश कनगराज से खफा हैं रजनीकांत?
जांच के लिए आयोग के गठन का एलान
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने पुष्टि की है कि घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये तथा इलाज करा रहे लोगों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। मामले की जांच के लिए पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी गोकुलदास की मौजूदगी वाले एक सदस्यीय आयोग का गठन किया गया है। इसकी रिपोर्ट 3 महीने के भीतर प्रस्तुत की जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री स्टालिन ने इस घटना की सीबी-सीआईडी जांच का आदेश दिया है। सरकार ने घटना के बाद कल्लाकुरिची के जिलाधिकारी श्रवण कुमार जातावथ का तबादला कर दिया, जबकि पुलिस अधीक्षक समय सिंह मीणा को निलंबित कर दिया है। नौ अन्य पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया है, जिनमें कल्लाकुरिचि जिले की मद्यनिषेध शाखा के भी पुलिसकर्मी शामिल हैं।
Nawazuddin Siddiqui: ताम-झाम से दूर रहते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी, छोटी फिल्में करना है पसंद