प्रदीप रंगनाथन की फिल्म 'लव टुडे' ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। इसमें प्रदीप के साथ-साथ इवाना ने भी मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता के झंडे गाडे थे। 'लव टुडे' ने 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद दर्शकों को प्रदीप रंगनाथन की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच, अब उनकी अगली फिल्म के नाम की घोषणा हो गई है।