फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jiiva Car Accident: हादसे का शिकार हुए अभिनेता जीवा, लग्जरी कार से पत्नी के साथ कर रहे थे यात्रा

Thu, 12 Sep 2024 08:09 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तमिल अभिनेता जीवा अपनी पत्नी के साथ तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में कार हादसे का शिकार हो गए। हादसा इतना तेज था कि उनकी लग्जरी कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से चकनाचूर हो गया। 
 
विज्ञापन
जीवा - फोटो : इंस्टाग्राम/एक्स @actorjiiva/@ManobalaV
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण भारतीय अभिनेता जीवा बुधवार को एक कार हादसे का शिकार हो गए। यह हादसा तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में उस वक्त हुआ, जब जीवा अपनी पत्नी सुप्रिया के साथ कार से जा रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी लग्जरी कार की बैरिकेड से टक्कर हुई, जिससे कार का बंपर बुरी तरह से टूट गया और दोनों पति-पत्नी को हल्की चोट भी लगी। 

विज्ञापन


Sonu Sood: सोनू सूद ने धूमधाम से घर पर किया बप्पा का विसर्जन, बोले- 'बप्पा से मांगा कि सबकी जिंदगी में 'फतेह' हो'

लोग करने लगे टीका-टिप्पणी, जीवा हुए नाराज
इस हादसे के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और वे अपने-अपने फोन में घटना को रिकॉर्ड करने लगे। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभालते हुए कार को पुलिस थाने में भेजा और मामले की पड़ताल शुरू की। इस घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है, जिसमें जीवा लोगों की टीका-टिप्पणियों पर गुस्सा से प्रतिक्रिया देते दिख रहे हैं। बता दें कि हादसे के कुछ देर बाद जीवा अपनी पत्नी के साथ दूसरी कार से रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




Stree 2 Day 28 Collection: 'जवान' को पछाड़ने के लिए 'स्त्री 2' का संघर्ष बाकी, 28वें दिन कलेक्शन में आई गिरावट

83 में कृष्णमाचारी श्रीकांत का रोल कर चुके हैं जीवा
जीवा मुख्य तौर पर तमिल फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं। उन्होंने कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म 83 में भी काम किया है, जिसमें उन्होंने पूर्व क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत का रोल अदा किया था। जीवा ने शिव मनसुला शक्ति, नानबन, कतरधु तमीज, नीथाने एन पोनवसंथम, कलाकलाप्पु 2, मुगामुडी और एंड्रेंड्रम पुन्नागई समेत कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने साल 2003 में 'आसाई आसैयाई' फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था।

Malaika Arora Father Death: क्या मलाइका अरोड़ा के सौतेले पिता थे अनिल मेहता? उपनाम देख लगाए जा रहे कयास

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें