अभिषेक बनर्जी की नई फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले चार दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 204 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह जल्द ही 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। अभिषेक बनर्जी अपने अभिनय के दम पर लोगों के दिलों में अपनी पहचान बनाते जा रहे हैं। वो अमिताभ बच्चन के साथ भी काम कर चुके हैं, जिससे जुड़े अनुभव को उन्होंने हाल ही में साझा किया है।