'तुम ही हो’ ने अरिजीत को ‘अरिजीत सिंह’ बनाया
अरिजीत सिंह के करियर में फिल्म ‘आशिकी 2’ का गाना ‘तुम ही हो’ बड़ा मोड़ साबित हुआ। हालांकि इससे पहले वह ‘मर्डर 2’ में ‘दिल संभल जा जरा’ गा चुके थे, लेकिन ‘तुम ही हो’ ने उन्हें बतौर प्लेबैक सिंगर बड़ी पहचान दिलाई।
अभिजीत ने कहा, ''तुम ही हो’ ने अरिजीत को ‘अरिजीत सिंह’ बनाया। वह गाना किसी भी सिंगर की झोली में आना... यह सब किस्मत की बात थी।'
अभिजीत ने कहा, 'दर्शकों की एक कमी है कि हम उस इंसान की तारीफ करते रहते हैं जो सफल है, लेकिन जिनके बारे में हम ज्यादा नहीं जानते, उनमें कमियां निकालते रहते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। हर किसी का अपना सफर है। हर कोई काम करने और अपनी जिंदगी जीने की पूरी कोशिश कर रहा है। उन्हें ऐसा करने दें।'
ये भी पढ़ें- द पैराडाइज: क्या सोचकर फिल्म चुनते हैं नानी? एक्टर ने किया खुलासा; एक्शन फिल्मों पर कही ये बात