फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhay Deol: बनने से पहले खत्म होने की कगार पर था अभय देओल का करियर, इस फिल्म को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

Fri, 05 Apr 2024 03:22 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता अभय देओल ने अपने करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक के बारे में बात की और खुलासा किया कि इसकी रिलीज के समय लोगों को यकीन नहीं था कि यह फिल्म चलेगी।
विज्ञापन
अभय देओल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अभय देओल यूं तो फिल्म जगत की चकाचौंध से दूर रहते हैं, लेकिन अपने लुक को लेकर वे प्रशंसकों के बीच चर्चा में बने रहते हैं। उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर काफी प्रतिक्रिया देते हैं। अभय के करियर की बात करें तो 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' उनकी एक प्रमुख फिल्म है। इसमें उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब अभिनेता ने इस फिल्म से जुड़ीं कुछ दिलचस्प बातें साझा कीं।

विज्ञापन


लोगों ने कहा- बिना खलनायक के कैसे चलेगी फिल्म
अभय देओल ने हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में इसी फिल्म से जुड़ी रोचक बातें साझा की हैं। अभय देओल ने बताया कि कई ऐसे लोग थे, जिन्हें इस फिल्म की सफलता को लेकर संदेह था। लोग सवाल कर रहे थे कि ऐसी फिल्म को कौन ही देखेगा। उनका मानना था कि इस फिल्म में कोई खलनायक नहीं है और इसी कारण यह फिल्म चल नहीं पाएगी। उन्होंने बताया कि फिल्म उद्योग के लोगों को इसके चलने का भरोसा नहीं था।
The Girlfriend: रश्मिका के जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा तोहफा, 'द गर्लफ्रेंड' से सामने आई अभिनेत्री की पहली झलक
विज्ञापन


अभय की सफलतम फिल्मों में से एक है 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा'
'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' अभय के करियर की सफलतम फिल्मों की सूची में शामिल है। दर्शकों के दिलों में इसकी एक खास जगह है। घूमने-फिरने के शौकीन लोग इस फिल्म को बार-बार देखते हैं। इतना ही नहीं, लोग इसके गानों को सुनते हुए सफर का आनंद भी लेते हैं। अभय देओल ने देव डी, रांझना, हैप्पी भाग जाएगी, सोचा ना था, आहिस्ता आहिस्ता और एक चालीस की लास्ट लोकल जैसी फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन

Jaya Bachchan: जया बच्चन हैं काफी चिल, बेटी श्वेता और नातिन नव्या के दोस्त जया को करते हैं काफी पसंद

आज भी इस फिल्म को देखते हैं लोग
'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में ऋतिक रोशन, अभय देओल, फरहान अख्तर और कैटरीना कैफ ने मुख्य भूमिका अदा की थी। इस फिल्म का जादू आज तक दर्शकों के बीच पर कायम है। फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके सभी किरदारों को खूबसूरती से गढ़ा गया था। फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया था। यह साल 2011 में रिलीज हुई थी।
Srikanth First Look: नजरिया बदलने आया 'श्रीकांत', सामने आई राजकुमार राव की आगामी फिल्म की पहली झलक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें