फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalki 2898 AD: दिशा पटानी ने साझा कीं 'कल्कि 2898 एडी' की शूटिंग की तस्वीरें, ठंड में ठिठुरती दिखीं अभिनेत्री

Fri, 05 Apr 2024 03:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री दिशा पटानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से आज कुछ तस्वीरें साझा की हैं। यह फोटो फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' से जुड़ी हैं। अभिनेत्री सुपरस्टार प्रभास के साथ नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
दिशा पाटनी, प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर दर्शकों के बीच काफी दिनों से उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म के छोटे-से-छोटे अपडेट पर प्रशंसक अपनी नजर बनाए हुए हैं। इस फिल्म में अभिनेता प्रभास का दमदार किरदार देखने को मिलेगा। हाल ही में अभिनेत्री दिशा पाटनी ने प्रभास के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जो इस फिल्म से जुड़ी हैं।

विज्ञापन

Boney Kapoor: निर्माता बोनी कपूर तीनों खान को लेकर की भविष्यवाणी, अजय देवगन के लिए कही यह बड़ी बात

गाने की शूटिंग के लिए इटली गए थे कलाकार
फिल्म की अभिनेत्री दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शूटिंग से जुड़ी तस्वीरें दर्शकों के साथ साझा की हैं। दरअसल, साल 2024 की शुरुआत में एक खबर आई थी कि प्रभास और दिशा पाटनी फिल्म के एक गाने की शूटिंग के लिए इटली गए थे। दिशा ने जो तस्वीरें साझा की हैं, वह उसी गाने की शूटिंग की है। तस्वीरों में दिशा अपने सह कलाकार प्रभास के साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में वे मेकअप कलाकारों से मेकअप कराती दिख रही हैं।
विज्ञापन


एक साथ दिखेंगे अमिताभ और कमल हासन
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। इस फिल्म के कलाकारों मे कई बड़े नाम शामिल हैं। प्रभास के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि यह फिल्म एकदम हटकर होने वाली है। दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें है। उन्हें लग रहा है कि बड़े पर्दे पर कुछ रोमांचक देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

Srikanth First Look: नजरिया बदलने आया 'श्रीकांत', सामने आई राजकुमार राव की आगामी फिल्म की पहली झलक

फिल्म में दिखेगा 6000 साल का समय
फिल्म में एक बेहद लंबे समय की कहानी देखने को मिलेगी। यह महाभारत से शुरू होगी और 2898 ईस्वी में जाकर खत्म होगी। इसका मतलब है कि फिल्म में 6000 साल का समय दिखाया जाएगा। यह जानने में ही काफी रोचक लग रहा है। ऐसे में फिल्म की रिलीज को लेकर दर्शकों का बैचेन होना स्वाभाविक है। उन्हें संभवत: पहली बार ऐसा कुछ देखने को मिलेगा।  
Pankaj Tripathi: 'मैं अटल हूं' ने बनाया मुझे पहले से बेहतर इंसान, पकंज बोले- बदल गया जिंदगी देखने का नजरिया
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें