फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: 'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता से टूटा था आमिर खान का दिल, बोले- कहीं कोई कमी रह गई थी इसलिए...

Tue, 30 Apr 2024 05:17 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आमिर खान बॉलीवुड में 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' के नाम से भी जाने जाते हैं। वे जो भी फिल्में करते हैं उनमें से अधिकतर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराती ही हैं, लेकिन 'लाल सिंह चढ्ढा' के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता आमिर खान पिछले दिनों कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आए। इस शो के दौरान वे दिल खोल कर अपनी निजी जिंदगी के अलावा फिल्मों की सफलता और असफलता पर भी बातें करते दिखे। दर्शकों को आमिर का यह बेबाक अंदाज काफी पसंद आया। आइए आपको बताते हैं आमिर ने अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के बारे में क्या कहा--
विज्ञापन


दिल से बनाते हैं फिल्में 
आमिर खान बॉलीवुड में 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' के नाम से भी जाने जाते हैं। वे जो भी फिल्में करते हैं उनमें से अधिकतर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराती ही हैं, लेकिन 'लाल सिंह चढ्ढा' के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता है। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए आमिर कहते हैं, 'जब भी मैं कोई फिल्म बनाता हूं उसमें अपना सौ प्रतिशत देने की कोशिश करता हूं। मैं पूरे दिल और आत्मा से जुड़कर उस फिल्म के निर्माण में जुट जाता हूं'। 

मोहब्बत का कजरा लगा बेबो ने धड़काया जिया
विज्ञापन


दिल टूट गया था आमिर का 
आमिर खान अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'जब हम 'लाल सिंह चढ्ढा' बना रहे थे तब हमने अपना सौ प्रतिशत उस फिल्म को दिया था, लेकिन कहीं न कहीं कोई कमी रह गई जो दर्शकों को यह फिल्म पसंद नहीं आई। मैं सिर्फ और सिर्फ इसके लिए खुद को जिम्मेदार मानता हूं। जब यह फिल्म फ्लॉप हुई थी तब मुझे बहुत दुःख हुआ था। मेरा दिल टूट गया था'। 
विज्ञापन


Akshay Kumar: ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के 350 करोड़ पानी में, इन पांच फिल्मों में अब हजार करोड़ और दांव पर

'फॉरेस्ट गंप' का हिंदी रूपांतरण थी 'लाल सिंह चड्ढा'
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' टॉम हैंक्स की बेहतरीन फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का हिंदी रूपांतरण थी। इस फिल्म को लेकर आमिर खान काफी उत्साहित थे। उन्हें लग रहा था कि भारतीय दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 'लाल सिंह चड्ढा' को बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिली। इस फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर नजर आई थीं। आमिर कहते हैं, 'मैं अपनी हर गलती से सीखता हूं और भविष्य में उस गलती को दोहराने की कोशिश नहीं करता हूं'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें