फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: आमिर खान ने 'लाल सिंह चड्ढा' की विफलता पर दी प्रतिक्रिया, बोले- 'असफलता से मिली बड़ी सीख'

Sat, 24 Feb 2024 01:48 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक बातचीत के दौरान अभिनेता ने 'लाल सिंह चड्ढा' की विफलता पर खुलकर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस फिल्म की असफलता से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है।
 
विज्ञापन
आमिर खान - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता ने बीते वर्ष फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की विफलता के बाद काम से ब्रेक का एलान किया था। वहीं, आमिर अब फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं। हाल ही में, एक बातचीत के दौरान अभिनेता ने 'लाल सिंह चड्ढा' की विफलता पर खुलकर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस फिल्म की असफलता से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है।
विज्ञापन


ड्रीम प्रोजेक्ट थी यह फिल्म 
आमिर खान ने 'लाल सिंह चड्ढा' के बारे में बात करते हुए कहा, 'यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट था। इस फिल्म के लिए करीना और मेरी पूरी टीम ने बहुत मेहनत की थी, लेकिन यह फिल्म नहीं बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई।' उन्होंने आगे बताया, 'लंबे समय के बाद, मेरी यह फिल्म विफल सबित हुई थी। उस समय मेरे परिवार और दोस्त पूछने आए कि क्या मैं ठीक हूं। मुझे एहसास हुआ कि फ्लॉप के बाद मुझे बहुत प्यार मिल रहा है।' 

यह भी पढ़ें: Sidharth-Kiara: सिद्धार्थ के प्यार में कियारा ऐसे हारी थीं अपना दिल, एक्ट्रेस ने साझा किया दिलचस्प किस्सा
विज्ञापन


फिल्म की असफलता से मिली अभिनेता को बड़ी सीख 
अभिनेता ने आगे कहा, 'असफलता आपको सिखाती है कि वास्तव में आपसे क्या गलती हुई है। यह आपको अपनी गलती सुधारने का मौका देती है। इस फिल्म की विफलता मेरे लिए एक बड़ी सीख थी। मुझे याद है कि मैंने एक बार किरण से कहा था, 'मैंने इस फिल्म में कई स्तरों पर बहुत सारी गलतियां की हैं। शुक्र है कि मैंने ये गलतियां सिर्फ एक फिल्म में कीं। हालांकि, मैं इस बात से मुझे काफी दुख हुआ कि यह फिल्म नहीं चली।' 2022 में रिलीज हुई लाल सिंह चड्ढा के बारे में बात करें, तो यह फिल्म टॉम हैंक्स की 1994 की फीचर फॉरेस्ट गम्प की आधिकारिक रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया था। आमिर खान के अलावा करीना कपूर और नागा चैतन्य ने इन फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
विज्ञापन


आमिर खान का वर्कफ्रंट
आमिर खान ने 2022 में फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज के बाद अभिनय से ब्रेक ले लिया था। हालांकि, वह निर्माता के तौर पर लगातार एक्टिव हैं। अभिनेता राजकुमार संतोषी और सनी देओल के साथ 'लाहौर 1947' में काम कर रहे हैं। इसके आलावा अभिनेता फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर व्यस्त हैं। आमिर ने इस फिल्म की रिलीज की भी घोषणा कर दी है, जो क्रिसमस 2024 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं, आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस की कई फिल्में एक साथ फ्लोर पर आने वाली हैं। बैनर के पास 2024 की पहली छमाही में रिलीज के लिए दो फिल्में हैं, पहली फिल्म किरण राव द्वारा निर्देशित 'लापता लेडीज' और दूसरी संजय मिश्रा की 'प्रीतम प्यारे' है।

यह भी पढ़ें: Sridevi Death Anniversary: मां को याद कर भावुक हुईं खुशी कपूर, श्रीदेवी के साथ साझा की बचपन की खूबसूरत तस्वीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें