फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reena Dutta Father: रीना दत्ता के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए आमिर खान-जुनैद, किरण राव भी आईं नजर

Thu, 03 Oct 2024 04:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान न सिर्फ रीना दत्ता के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए, बल्कि रीना दत्ता को सहारा भी देते नजर आए।
विज्ञापन
आमिर खान-रीना दत्ता-किरण राव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान की पूर्व पत्नी रीना दत्ता के पिता का निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा में आमिर खान और जुनैद खान शामिल हुए। रीना दत्ता के पिता का कल बुधवार को निधन हुआ। वे वायुसेना के रिटायर्ड अधिकारी थे। उनके अंतिम संस्कार में आमिर खान भी पहुंचे। उनके साथ-साथ किरण राव भी रीना दत्ता को सांत्वना देने उनके घर पहुंचीं। 

विज्ञापन

KBC 16: केबीसी के सेट पर पहुंचे आमिर खान, खुद को बताया 'बिगबी' का सबसे बड़ा 'प्रशंसक', सबूत भी पेश किया

आमिर खान-रीना दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम
पूर्व पत्नी को सहारा देते दिखे आमिर
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान न सिर्फ रीना दत्ता के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए, बल्कि रीना दत्ता को सहारा भी देते नजर आए। उन्होंने रीना का हाथ थामकर उन्हें गाड़ी से उतारा। मुश्किल घड़ी में आमिर एक्स वाइफ के साथ दिखे। इसके अलावा आमिर खान और रीना के बेटे जुनैद भी वहां नजर आए।
Jacqueline Fernandez: ठग सुकेश ने फिर लिखा जैकलीन को पत्र, जेल से अभिनेत्री के फैंस पर करेगा तोहफों की बरसात
 

रीना दत्ता-आमिर खान-आयरा-किरण राव - फोटो : इंस्टाग्राम
आयरा और नूपुर भी आए नजर
आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी आयरा खान भी नाना को अंतिम विदाई देने पहुंचीं। आयरा अपने पति नूपुर शिकरे के साथ अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। इस दौरान वे अपने पिता आमिर के गले लगकर भावुक होती दिखीं।
 
विज्ञापन

आमिर खान-रीना दत्ता-किरण राव-जुनैद - फोटो : इंस्टाग्राम
2002 में हुआ आमिर और रीना का तलाक
रीना दत्ता आमिर खान की पहली पत्नी हैं। दोनों ने 1986 में शादी रचाई। हालांकि, 2002 में इनका तलाक हो गया। आमिर और रीना के दो बच्चे-जुनैद और आयरा हैं। रीना से तलाक के बाद आमिर खान ने किरण राव से शादी रचाई। अभिनेता का किरण राव से भी तलाक हो चुका है। इनका एक बेटा आजाद है। दोनों पत्नियों से तलाक के बाद भी आमिर खान की दोनों से ही काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें