फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 16: केबीसी के सेट पर पहुंचे आमिर खान, खुद को बताया 'बिगबी' का सबसे बड़ा 'प्रशंसक', सबूत भी पेश किया

Thu, 03 Oct 2024 04:15 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता अमिताभ बच्चन केबीसी में अपनी बातों और किस्सों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब केबीसी में आमिर खान पहुंचे और उन्होंने खुद को अमिताभ बच्चन का सबसे बड़ा प्रशंसक बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने इसका सबूत भी पेश किया है। 
विज्ञापन
आमिर खान- अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @sonytvofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान केबीसी के हाल के एपिसोड में शामिल हुए। आमिर खान ने इस शो में दावा किया कि वो सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सबसे बड़े प्रशंसक हैं। अभिनेता आमिर खान ने अपने आप को अमिताभ बच्चन का सबसे बड़ा प्रशंसक बताया है। इसका आमिर ने सबूत भी पेश किया है। आइए आपको बताते हैं क्या है ये पूरा मामला।

विज्ञापन

आमिर खान, अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
आमिर खान ने किया सबसे बड़ा प्रशंसक होने का दावा
केबीसी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शो का प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो वीडियो में आमिर खान अमिताभ बच्चन से पूछते हैं, 'मेरे पास आपके लिए एक सवाल है। आपको आपकी शादी की तारीख याद है?' इस पर अमिताभ बच्चन ने जवाब दिया, 'तीन जून 1973'। इस पर आमिर खान ने जवाब दिया, कोई सबूत तो दीजिए'। इस सवाल ने अमिताभ बच्चन को कुछ समय के लिए चुप होने पर मजबूर कर दिया। इस पर आमिर खान कहते हैं, मेरे पास एक सबूत है। आपकी शादी का कार्ड। मैंने आपको सबूत दिया है कि मैं आपका सबसे बड़ा प्रशंसक हूं। इस जवाब पर आमिर खान, अमिताभ बच्चन और वहां मौजूद दर्शक हंसने लगते हैं।

Anupam Kher: अनुपम खेर को अपनी मां से मिला प्यार भरा भाषण, बेटे के साथ कर रहीं 'द सिग्नेचर' देखने की तैयारी

अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमिताभ बच्चन को सरप्राइज देने पहुंचे आमिर खान
कुछ समय पहले जारी प्रोमो वीडियो में बताया गया था कि आमिर खान और जुनैद खान अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनसे मिलने केबीसी के सेट पर जाने वाले हैं। इस वीडियो में आमिर और जुनैद अपनी वैनिटी से निकलकर सेट की तरफ जाते हैं और कहते हैं, 'श्श्श्श... अमित जी को पता नहीं चलना चाहिए कि हम लोग आज शो पर हैं। बोलना नहीं हां।

Emergency: 'सर्टिफिकेशन के लिए सेंसर बोर्ड के साथ कर रहे काम', 'इमरजेंसी' के निर्माताओं ने हाईकोर्ट को बताया

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
माता पिता की शादी को लेकर कही थी ये बात
केबीसी में बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन ने कहा था, "मुझे इसे इंटरकास्ट कहना थोड़ा अजीब लगता है। मेरे पिता उत्तर प्रदेश से थे और मेरी मां एक सिख परिवार से थीं। मेरा मानना है कि मैं आधा सरदार हूं। जब मैं पैदा हुआ, तो मेरी मामी कहती थीं, किन्ना सोना पुत्तर है, साड्डा अमिताभ सिंह।" वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन को कल्कि एडी 2989 में देखा गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें