फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 16: आमिर ने अमिताभ बच्चन के स्टारडम पर की बात, बिग बी के सबसे बड़ा फैन होने का दिया सबूत

Sun, 06 Oct 2024 08:34 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने लोकप्रिय गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 16वें सीजन की मेजबानी करते नजर आ रहे हैं। इसके हालिया प्रोमो में वह आमिर खान और जुनैद खान के साथ नजर आ रहे हैं, जहां उन्होंने खुद को बिग बी का सबसे बड़ा फैन बताया 
विज्ञापन
आमिर खान-अमिताभ बच्चन - फोटो : एक्स @SonyTV
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

11 अक्तूबर को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अपना 82वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 के हालिया प्रोमो में आमिर खान और उनके बेटे जुनैद खान के साथ मेगास्टार के इस खास दिन को दिखाया गया है। इस वीडियो क्लिप में आमिर, अमिताभ बच्चन की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। वह उनकी स्थायी सफलता और वर्षों से फिल्म उद्योग में कायम उनके स्टारडम को लेकर भी बात की है। इस प्रोमो की शुरुआत में प्रतियोगियों द्वारा अमिताभ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी जाती हैं। इस बीच आमिर भी अमिताभ के लोकप्रिय गीत 'जुम्मा चुम्मा दे दे' पर डांस करते नजर आते हैं। अमिताभ बच्चन का जन्मदिन विशेष एपिसोड 11 अक्टूबर को रात 9 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होगा।

विज्ञापन


आमिर ने अमिताभ बच्चन को बताया सदाबहार सुपरस्टार 
अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव पर भी काफी सक्रिय हैं और दर्शकों के बीच उनकी लोकप्रियता आज भी काफी ज्यादा है। इस बात को लेकर आमिर ने दर्शकों से एक सवाल किया। उन्होंने पूछा, "जब मैं छोटा था, तब सुपरस्टार कौन था?" सभी दर्शकों ने अमिताभ बच्चन का नाम लिया। इसके बाद आमिर ने एक बार फिर पूछा,अब, जब मैं बूढ़ा हो रहा हूं, तो कौन अब भी सुपरस्टार है?” एक बार फिर, दर्शकों ने अमिताभ का ही नाम दोहराया। इससे साबित होता है कि बिग बी की लोकप्रियता आज भी दर्शकों के बीच काफी ज्यादा है। 

BB 18: कौन हैं शहजादा धामी? जिसे रातोंरात कर दिया गया था इस शो से बाहर
विज्ञापन

आमिर ने दिया सबसे बड़े फैन होने का सबूत
इससे पहले इस एपिसोड के एक और प्रोमो में आमिर और जुनैद खान के साथ अमिताभ की मजेदार बातचीत की झलक दिखाई गई थी। तीनों के बीच हुए मस्ती-मजाक के बीच आमिर लगातार बिग बी की तारीफ करते नजर आए थे। इस दौरान आमिर खान ने साबित किया कि वो उनके सबसे बड़े फैन हैं। आमिर ने इस दौरान अमिताभ से पूछा कि क्या उन्हें अपनी शादी की तारीख याद है? इसका जवाब देते हुए अमिताभ ने कहा, "3 जून, 1973।" इस पर आमिर ने सबूत मांगते हुए कहा, "कोई सबूत तो दीजिए।" ये सुनकर बिग बी अवाक रह जाते हैं, फिर आमिर उन्हें कहते हैं कि उनके पास अमिताभ बच्चन की शादी के कार्ड के रूप में इसका सबूत है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैंने आपका नंबर वन फैन होने का सबूत दे दिया है। 
विज्ञापन

Devara Box Office Collection: देवरा की कमाई में रविवार को दिखा मामूली सुधार, जानें फिल्म का कुल कारोबार
'वेट्टैयान' में रजनीकांत संग नजर आएंगे अमिताभ बच्चन
बात करें दोनों अभिनेताओं के वर्क फ्रंट की, तो अमिताभ बच्चन जल्द ही तमिल फिल्म 'वेट्टैयान' में दिखाई देंगे, जो 10 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथव रजनीकांत, फहाद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, रितिका सिंह, दुशारा विजयन और अभिरामी भी नजर आने वाले हैं। वहीं, आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सितारे जमीन पर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में आमिर के साथ जेनेलिया देशमुख भी नजर आएंगी। फिल्म इस साल 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। 
सोशल मीडिया का चर्चित चेहरा हैं रजत दलाल, अब बिग बॉस 18 में आएंगे नजर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें