फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद आमिर खान ने बतौर एक्टर अभी तक अपनी किसी फिल्म का एलान नहीं किया है। हालांकि, बतौर प्रोड्यूसर उनकी बैक टू बैक फिल्में आ रही हैं। उनके प्रोडक्शन की हालिया रिलीज फिल्म 'लापता लेडीज' है, जो पहली मार्च को रिलीज हुई। इसके बाद फिल्म 'सितारे जमीन पर' इस साल के आखिर में आएगी। इसके अलावा 'लाहौर 1947' है। बतौर निर्माता आमिर खान जिस कदर आगे बढ़ रहे हैं, उन्होंने बॉलीवुड में युवाओं और नई प्रतिभाओं को बढ़ावा देने में अपनी दिलचस्पी दिखाई है।
बोले- 'इंडस्ट्री को होगा फायदा'
हाल ही में सोशल मीडिया पर बातचीत के एक सैशन के दौरान मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने नए और उभरते कलाकारों वाली फिल्मों के लिए दर्शकों के सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, 'मैं वास्तव में नई और युवा कलाकारों को प्रमोट करना चाहता हूं। अगर आपको कोई फिल्म अच्छी लगी है और उसमें कोई स्टार नहीं है तो उसे सहयोग जरूर करें, इससे अच्छी फिल्मों और फिल्म इंडस्ट्री को फायदा होगा'।
Aamir Khan: आमिर को पता था 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' होगी फ्लॉप, छह साल बाद मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने तोड़ी थी चुप्पी
'सितारे जमीन पर' की बात
अपने प्रोडक्शन हाउस की हालिया रिलीज फिल्म 'लापता लेडीज' को लेकर आमिर ने कहा कि इस फिल्म के जरिए तीन नए सितारों को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया है। ये सितारे- नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा और स्पर्श श्रीवास्तव हैं। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव ने किया है। आमिर खान ने इसके अलावा सितारे जमीन पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'यह फिल्म भरपूर मनोरंजक है। यह आपको रुलाएगी भी खूब और हंसाएगी भी खूब'।
Aamir Khan: सड़कों पर पोस्टर लगाने से लेकर फिल्में बनाने तक, आज कई लग्जरी कार और बंगलों के मालिक हैं आमिर
राजकुमार संतोषी के साथ ला रहे फिल्म
फिल्म 'लाहौर 1947' की बात करें तो इस फिल्म के जरिए आमिर खान और राजकुमार संतोषी करीब 30 साल बाद एक साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने 'अंदाज अपना अपना' में काम किया था, जिसमें सलमान खान, करिश्मा कपूर और रवीना टंडन नजर आए। इस बार आमिर खान बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। 'लाहौर 1947' में सनी देओल लीड रोल में नजर आएंगे। उनके अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल लीड रोल में हैं।
Aamir Khan: आमिर को अभिनय के साथ खेल से भी है लगाव, राष्ट्रीय स्तर के टेनिस खिलाड़ी रह चुके हैं अभिनेता