फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raat Jawaan Hai: 'रात जवान है' में अंजलि और प्रिया संग स्क्रीन साझा करते दिखेंगे बरुण सोबती, शूटिंग हुई शुरू

Wed, 13 Mar 2024 04:01 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बरुण सोबती आने वाले दिनों में शो 'रात जवान है' में नजर आने वाले हैं। इस शो में उनके साथ अंजलि आनंद और प्रिया बापट नजर आने वाले हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आप इस शो को कब और कहां देख पाएंगे-
विज्ञापन
रात जवान है - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरुण सोबती टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर नामों में से एक नाम हैं। बरुण ने अपने करियर की शुरुआत शो 'इस प्यार को क्या नाम दूं' से किया था। दर्शक आज भी उन्हें 'अंगद' के नाम से पहचानते हैं। पिछले दिनों वे वेब सीरीज 'असुर 2' में दिखाई दिए थे। इस शो में उन्होंने काफी सीरियस किरदार निभाया था। वहीं, अब  मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बरुण सोबती आने वाले दिनों में शो 'रात जवान है' में नजर आने वाले हैं। इस शो में उनके साथ अंजलि आनंद और प्रिया बापट नजर आने वाले हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आप इस शो को कब और कहां देख पाएंगे-
विज्ञापन


रोमांटिक-कॉमेडी होगी 'रात जवान है'
बरुण सोबती अक्सर सीरियस किरदारों में नजर आते हैं, लेकिन आने वाले शो 'रात जवान है' में वे रोमांस और कॉमेडी करते दिखाई देने वाले हैं। यामिनी पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड ने बरुण के इस शो प्रोड्यूस किया है और इसके निर्देशक सुमीत व्यास हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'रात जवान है' एक रोमांटिक कॉमेडी होने वाली है। 

इन सितारों ने बच्चों के लिए छोड़ी सिगरेट-शराब की लत
विज्ञापन


मॉडर्न लाइफ की जटिलता को दिखाएगी 
'रात जवान है' में  बरुण सोबती, अंजलि आनंद और प्रिया बापट सहित कई जाने-माने सितारे नजर आने वाले हैं। दर्शकों में अभी से ही इस शो के लिए उत्साह देखने को मिल रहा है। शो के निर्देशक सुमित व्यास ने मीडिया से बातें करते हुए कहा, 'देखिए लोगों को लगता है कि मां-पिता बन जाने के बाद जवानी खत्म हो जाती है, लेकिन हम इस शो के जरिए इसी भ्रम को तोड़ने की कोशिश करेंगे।' 
विज्ञापन


नेशनल क्रश मेधा की दिलकश अदाओं ने उड़ाए फैंस के होश

तीन दोस्तों की कहानी 
सुमित व्यास अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'शो 'रात जवान है' तीन दोस्तों की कहानी है जो बच्चे होने के बाद भी अपनी दोस्ती के समय निकालते हैं और जिंदगी में पागलपन को बरकरार रखने की पूरी कोशिश करते हैं। बरुण, अंजलि और प्रिया के साथ काम करके मुझे बहुत मजा आ रहा है। उम्मीद है दर्शकों को भी यह शो पसंद आएगी।' वहीं शो 'रात जवान है' को दर्शक 'सोनी लिव' ऐप पर देख पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें