निर्देशक ब्लेसी के निर्देशन में बनी पृथ्वीराज सुकुमारन की 'आडुजीविथम: द गोट लाइफ' दर्शकों को खूब पसंद आई और फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई भी की। अब निर्देशक को लेकर नई खबर सामने आई है। ब्लेसी थॉमस पीवीआर-आईएनओएक्स के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं, क्योंकि मल्टीप्लेक्स दिग्गज ने देश भर में मलयालम फिल्मों की स्क्रीनिंग रोक दी है। पीवीआर-आईएनओएक्स और केरल फिल्म निर्माताओं के बीच विवाद के कारण मल्टीप्लेक्स चेन को स्क्रीनिंग रोकनी पड़ी है।
10 अप्रैल को रोकी गई फिल्म की स्क्रीनिंग
रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्लेसी कोच्चि में पीवीआर लुलु के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने हाल ही में बताया कि उनकी नवीनतम फिल्म 'आडुजीविथम: द गोट लाइफ' की सफलता के बावजूद पीवीआर सिनेमाज ने बिना किसी पूर्व सूचना के इसकी स्क्रीनिंग अचानक रोक दी। फिल्म 28 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी और कथित तौर पर 10 अप्रैल से इसकी स्क्रीनिंग रोक दी गई है।
Srikanth Movie: राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ देखने के लिए बेकरार हैं कियारा आडवाणी, ट्रेलर देख हुईं रोमांचित
ब्लेसी ने जाहिर की नाराजगी
पीवीआर सिनेमाज ने फहद फासिल की आवेशम, विनीत श्रीनिवासन की वर्षांगलक्कू शेषम और उन्नी मुकुंदन की जय गणेश जैसी हालिया मलयालम फिल्मों की स्क्रीनिंग नहीं करके विवाद खड़ा कर दिया। कथित तौर पर इस फैसले की फिल्म निर्माताओं ने तीखी आलोचना की। ब्लेसी ने सवाल किया है कि पीवीआर सिनेमा मुख्य रूप से केवल राज्य को प्रभावित करने वाले मुद्दे के लिए केरल के बाहर स्क्रीनिंग क्यों बंद कर देगा।
Stree 2: 'स्त्री 2' के वीएफएक्स में लग जाएगा इतना समय, जानें अभिषेक बनर्जी ने और क्या-क्या कहा
टिकट बिकने के बावजूद रोकी गई स्क्रीनिंग
दर्शकों से अन्यायपूर्ण व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने का आग्रह करते हुए ब्लेसी ने कहा कि अगर मेरी फिल्म को, जिसके लिए मैंने 16 साल तक कड़ी मेहनत की, इसे उचित मान्यता नहीं मिली तो एक निर्देशक के रूप में यह मेरे जीवन का अंत हो सकता है। ब्लेसी ने दर्शकों से मल्टीप्लेक्स प्रमुखों के गलत कामों पर सवाल उठाने का भी अनुरोध किया कि 13 और 14 अप्रैल के टिकट बिक जाने के बावजूद पीवीआर जैसे सिनेमा हॉल ने स्क्रीनिंग बंद कर दी है।
Ajay Devgn: अजय देवगन ने मैदान के निर्देशक को खास अंदाज के दी जन्मदिन की बधाई, तस्वीर साझा कर लिखी यह बात