पिछले कुछ दिनों से मलयालम फिल्म उद्योग में जस्टिस हेमा कमेटी रिपोर्ट के चलते यूं ही चर्चा तेज है। अब एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने अफरा-तफरी मचा दी है। एक चर्चित अभिनेत्री ने चार बड़े अभिनेताओं पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री ने आज सोमवार को अभिनेता एम मुकेश सहित चार लोकप्रिय अभिनेताओं के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया, जिससे फिल्म उद्योग में खलबली मची हुई है।
Stree 2: ‘स्त्री 2’ के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर लगा सवालिया निशान, इस ट्रेड एक्सपर्ट ने कहा, सब फेक आंकड़े!
मार्च निकाला और मामाल दर्ज करने की मांग रखी
समाचार चैनलों को दिए इंटरव्यू में अभिनेत्री द्वारा माकपा विधायक मुकेश के खिलाफ आरोप लगाए जाने के कुछ ही घंटों बाद, युवा मोर्चा और महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कोल्लम में उनके आवास की ओर अलग-अलग मार्च निकाला। मार्च निकालते हुए यह मांग रखी कि उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और वे विधायक पद से इस्तीफा दें।
Bigg Boss OTT 3: शिवानी कुमारी ने नहीं खरीदी कार, बिग बॉस के निर्माताओं ने भी नहीं दिए पैसे, मैनेजर का खुलासा
मुकेश ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
अभिनेत्री के यह आरोप निर्देशक रंजीत और एक्टर सिद्दीकी द्वारा मलयालम मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (एएमएमए) में अपने पदों से इस्तीफा देने के एक दिन बाद सामने आए हैं। रंजीत व सिद्दीकी की खिलाफ ही इसी तरह के आरोपल लगाए गए थे। अब एक अभिनेत्री ने चार और एक्टर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जिनमें मुकेश भी हैं। हालांकि, अभिनेता व एमएलए मुकेश ने खुद पर लगे आरोपों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अभिनेत्री ने मुकेश के अलावा मलयालम फिल्म उद्योग के तीन अन्य प्रमुख अभिनेताओं पर भी यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।
Nag Ashwin: प्रभास के बड़े प्रशंसक हैं अमिताभ बच्चन, नाग अश्विन ने साझा किया 'कल्कि 2898 एडी' से जुड़ा किस्सा
एक्टर सिद्दीकी ने दर्ज कराई शिकायत
इस बीच, एक्टर मनियानपिल्ला राजू ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में सामने आ रहे आरोपों की जांच की मांग की है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि कई और खुलासे सामने आएंगे, और उनके पीछे कई हित होंगे। राजू ने कहा, 'कुछ लोग स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आरोपियों में निर्दोष और दोषी दोनों पक्ष होंगे। इसलिए, एक व्यापक जांच जरूरी है'। एएमएमए में पद से इस्तीफा देने के बाद एक्टर सिद्दीकी को लेकर खबर आई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक , केरल पुलिस पीआरओ का कहना है, 'अभिनेता सिद्दीकी ने अभिनेत्री रेवती संपत के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत डीजीपी को सौंपी गई है'।
अभिनेत्री ने सुनाई आपबीती
मलयालम अभिनेत्री मीनू मुनीर ने सह-कलाकारों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया, उन्होंने कहा, "..एक बार जब मैं शौचालय से बाहर आ रही थी, तो जयसूर्या ने मुझे पीछे से गले लगाया और मुझे जबरदस्ती किस किया... उसके बाद, इदावेला बाबू ने इसमें रुचि व्यक्त की। एक बार जब मैं एक नए शूट स्थान पर जा रही थी, मनियानपिल्ला राजू मेरे साथ कार में बैठे और मेरे पति के बारे में सवाल पूछने लगे और पूछा कि मैं उनके बिना यहां कैसे काम करूंगी। मैंने उन्हें बताया कि उन्होंने गलत समझा है मुझे... मनियांपिल्ला राजू ने एक बार मुझसे कहा था कि मुझे रात में अपने होटल का दरवाजा खुला रखना चाहिए लेकिन मैंने मना कर दिया... इसके बाद मुझे फिल्में नहीं दीं गईं...''