निया शर्मा टीवी की दुनिया की मशहूर अभिनेत्री हैं। हाल मे ही उन्होंने 'बिग बॉस 18' में हिस्सा न लेने के लिए फैन्स से माफी मांगी है, जिसके बाद वह काफी सुर्खियों में आ गई हैं। इसे लेकर उन्होंने अपने सोशल हैंडल पर इस बारे में एक संदेश साझा किया है। हालांक, ऐसा लग रहा है कि उनके फैन्स इससे खुश नहीं हैं। इस वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। अभिनेत्री ने अपने एक्स हैंडल पर फैंस से बातचीत भी की और शो में शामिल न होने के लिए माफी भी मांगी है। इस दौरान एक फैन ने उनसे उनका दिल तोड़ने के लिए निजी तौर पर माफी मांगने की मांग की, जिसके बाद अभिनेत्री ने अपने जवाब से लोगो का दिल जीत लिया।
फैंस ने निया से रखी निजी तौर माफी मांगने की मांग
अभिनेत्री के बिग बॉस में हिस्सा न लेने से दुखी फैन ने लिखा, “निया शर्मा को निजी तौर पर मेरे नंबर पर कॉल करके माफी मांगनी चाहिए।” इस पर जवाब देते हुए अभिनेत्री ने लिखा, “लोन लेकर थोड़ी ना भाग गई तुमसे यार। इतना अड़ियल मत बनो।” वहीं, एक अन्य फैन ने लिखा, “निया शर्मा ने बहुत चालाकी से अपने फैन्स को बेवकूफ बनाया और अब सब कुछ चैनल पर मढ़ रही हैं। इतना बड़ा पब्लिसिटी स्टंट उनकी सहमति के बिना नहीं हो सकता।” इस पर उन्होंने लिखा, "मुझे यकीनन ये सुर्खियां पसंद आईं, पैसे भी बहुत पसंद होते, लेकिन मुझे कुछ नहीं मिला।"
Jigra: वेदांग रैना की फिल्म 'जिगरा' के गाने को लेकर खुशी कपूर ने दी प्रतिक्रिया, सह-कलाकार आलिया भट्ट ने भी की तारीफ
निया शर्मा ने कहा उन्हें पता नहीं था कि उनके इतने फैंस भी हैं
एक और फैन ने लिखा, "मुझे आप पसंद हो, लेकिन आफ महारानी एलिजाबेथ नहीं हो निया कि लोगों को आपकी मूर्खता समझनी पड़े। आप सोच नहीं सकते कि फैंस अपनी ऊर्जा और समय का इस्तेमाल आपको बढ़ावा देने में कर रहे हैं और उन्हें पता लगता है कि ये सब बस एक झूठ था।" इस पर जवाब देते हुए निया ने लिखा, "आज तक मुझे सच में नहीं पता था कि मेरे पास कुछ लोगों को छोड़कर फैंस भी हैं। मैंने खुद को कभी गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन मुझे बताने के लिए शुक्रिया। मैं अब इसे लेकर और भी गंभीर रहूंगी।"
Stree 2 Box Office Collection Day 53: 'स्त्री 2' ने 53वें दिन भी बटोरे दर्शक, जानें आठवें रविवार का कारोबार
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दी थी सफाई
कथित तौर पर निया बिग बॉस 18 का हिस्सा होने वाली थीं, बाद में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, "फैंस और शुभचिंतकों के लिए। मैं निराश हूं, जबरदस्त समर्थन, प्यार और पागलपन भरी हाइप से वाकई काफी खुश हूं। इसने मुझे एक बार घर के अंदर जाने के लिए मजबूर कर दिया, जिससे मुझे एहसास हुआ कि मैंने पिछले 14 सालों में क्या कमाया है। मैं यह नहीं कह सकती कि मुझे हाइप और अटेंशन पसंद नहीं आया, लेकिन कृपया मुझे दोष न दें। यह मैं नहीं थी।"
Bigg Boss 18: पर्दे से ब्रेक और दूसरी शादी के लिए कबूला इस्लाम, बिग बॉस 18 के चर्चित चेहरे हैं विवियन डीसेना