उन्होंने बताया कि केआईएफएफ रवींद्र सदन, शिशिर मंच, नंदन 1,2,3, नजरूल तीर्थ, बिजोली थियेटर, सेनका थियेटर सहित कुल 23 थियेटरों व सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी। उद्घाटन कार्यक्रम में 15,000 लोगों के भाग लेंगे।केआईएफएफ कमेटी के सदस्य व पर्यटक मंत्री इंद्रनील सेन ने कहा, 29वें कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल में कुल 39 देशों की 219 फिल्में दिखाई जाएंगी। इसमें 169 फीचर फिल्मों के अलावा, पुरस्कृत फिल्में, शॉट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी दिखाई जाएंगी।