फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 Years Of Gadar-Lagaan: जब बॉक्स ऑफिस पर भिड़े थे आमिर खान और सनी देओल, रेस में कौन निकला था आगे? जानें

Sat, 15 Jun 2024 03:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

23 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में आमने-सामने थीं। गदर और लगान। दोनों ही कमाल की फिल्में थीं। कमाई के मामले में दोनों फिल्मों ने रिकॉर्ड बनाए।
विज्ञापन
गदर, लगान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2001 था और जून के महीने में सिनेमा के शौकीनों को दो फिल्मों को तोहफा मिला था। आमिर खान 'लगान' लेकर आए थे तो सनी देओल 'गदर'। आज ही के दिन यानि 15 जून को दोनों फिल्में एक साथ रिलीज हुई थीं। दोनों पर दर्शकों का प्यार बरसा था। दोनों फिल्मों की कहानी, स्टारकास्ट और गाने सबकुछ अपने आप में खास थे। लेकिन आमिर और सनी देओल के बीच बॉक्स ऑफिस महामुकाबले में किंग कौन बना था? आइए जानते हैं

विज्ञापन


गदर देखने उमड़ी थी भीड़
अनिल शर्मा निर्देशित फिल्म 'गदर' में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। तारा सिंह और सकीना की लव स्टोरी के साथ-साथ इसमें हिंदुस्तान के विभाजन की त्रासदी को दिखाया गया। फिल्म के गाने सुपरहिट हुए। डायलॉग तो ऐसे चले कि आज तक बोले जाते हैं। फिल्म में सनी देओल का हैंडपंप उखाड़ने वाला सीन आइकॉनिक बन गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक गदर एक प्रेमकथा का पहला शो सुबह छह बजे से शुरू किया गया था। सनी देओल के फैंस की भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ पड़ी थी। उस वक्त वीसीआर का दौर था। थिएटर के बाद लोगों ने गांव-कस्बों में चौपालों पर भी यह फिल्म वीसीआर पर सामूहिक रूप से खूब देखी।
Nag Ashwin Exclusive Interview: हां, बन रही है ‘कल्कि 2898 एडी’ की सीक्वल, नाग अश्विन का ‘अमर उजाला’ पर खुलासा
विज्ञापन


टैक्स फ्री कर दी गई थी लगान
आमिर खान की लगान का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था। फिल्म का निर्माण खुद आमिर खान और रीना दत्ता ने किया। 'लगान' फिल्म के साथ आमिर ने बतौर निर्माता बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। लगान फिल्म को भारत में टैक्स फ्री कर दिया गया। ये फिल्म भारत की तरफ से ऑस्कर में फोरेन लैंग्वेज की कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट हुई थी। हालांकि फिल्म को अवॉर्ड नहीं मिल पाया था। इस फिल्म में आमिर खान के साथ ग्रेसी सिंह नजर आई थीं।
विज्ञापन

Auron Mein Kahan Dum Tha: ‘स्पेशल ऑप्स 2’ से पहले नीरज का बड़ा इम्तिहान, छह साल बाद हो रही बड़े परदे पर वापसी

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन?
रिपोर्ट्स के मुताबिक गदर: एक प्रेम कथा का बजट करीब 18 करोड़ रुपये था। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार गदर फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन करीब 76.65 करोड़ रुपये रहा। वहीं, वर्ल्डवाइड कारोबार 132.60 करोड़ था। आमिर की लगान का बजट गदर से ज्यादा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक लगान को करीब 25 करोड़ रुपये में बनाया गया था। कमाई की बात करें तो इसका इंडिया नेट कलेक्शन 34.35 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, वर्ल्डवाइड इसने 58.05  करोड़ रुपये कमाए। यानि रेस में सनी देओल की फिल्म आगे रही थी। 
Ajay Devgn: 'औरों में कहां दम था' की कमाई को लेकर चिंतित थे अजय देवगन, फिर डायरेक्टर ने दिया यह जवाब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें