फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arvind Kejriwal: फिर आंदोलन की राह पकड़ेंगे अरविंद केजरीवाल? संजय सिंह, मनीष सिसोदिया के लिए तय हुई ये रणनीति

सार

आम आदमी पार्टी सूत्रों के अनुसार, जब तक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को जमानत नहीं मिलती है, तब तक ये दोनों नेता पत्र लिखकर जनता से संपर्क में रहने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
AAP - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब घोटाले में फंसी आम आदमी पार्टी एक बार फिर आंदोलन की राह पकड़ेगी। अरविंद केजरीवाल को एक आइकॉन बनाकर वह जनता में लोगों के बीच जाएगी और उनके नाम पर जनता से समर्थन मांगेगी। इस अभियान की शुरुआत सात अप्रैल से उपवास और धरने से होगी। इसके बाद दिल्ली के हर लोकसभा, विधानसभा से लेकर मंडल स्तर तक कार्यक्रम बनाए जाएंगे। 

विज्ञापन


संजय सिंह को शराब घोटाले में जमानत मिलने के बाद पार्टी नेताओं को इस बात की उम्मीद बढ़ गई है कि अब इसी मामले में फंसे उनके अन्य नेताओं को भी जल्द ही राहत मिल जाएगी। इससे उसके अभियान को नई मजबूती मिल सकती है, लेकिन जब तक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को जमानत नहीं मिलती है, तब तक उनके नाम जेल से आ रहे संदेशों के जरिए उनके प्रति सहानुभूति पैदा करने की कोशिश की जाएगी। 

जेल से जारी रहेगा पत्राचार
आम आदमी पार्टी सूत्रों के अनुसार, जब तक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को जमानत नहीं मिलती है, तब तक ये दोनों नेता पत्र लिखकर जनता से संपर्क में रहने की कोशिश करेंगे। पार्टी उनके पत्रों को विभिन्न मंचों पर उल्लेख कर उनके मुद्दों को जीवित रखने की कोशिश करेगी। दोनों नेता जल्द ही दिल्ली की जनता के नाम पत्र भी जारी कर सकते हैं, जिसमें उनके संघर्ष को जारी रखने और दिल्ली वालों के लिए उनकी योजनाओं को जारी रखने की बात कही जाएगी। 
विज्ञापन


पार्टी के मुख्य नीतिकर्ता के रूप में पार्टी लोकसभा चुनावों में नई घोषणाओं के साथ उतर सकती है। आम आदमी पार्टी के इन गारंटियों को सुनीता केजरीवाल के माध्यम से अरविंद केजरीवाल के संदेशों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। इसकी शुरुआत दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई 31 मार्च की विपक्ष की रैली में की जा चुकी है। अब लोकसभा चुनावों को देखते हुए इसे और धार देने की कोशिश की जाएगी।    

संजय सिंह होंगे चुनाव प्रचार के प्रमुख चेहरे
आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को फंसाने के लिए कुछ व्यापारियों पर अनैतिक दबाव डाले गए हैं। आम आदमी पार्टी इस आक्रमण को और ज्यादा मजबूत करने के लिए इस मुद्दे को आगे ले जाने की तैयारी कर रही है। वह निचले स्तर तक इस बात को पहुंचाने के लिए संजय सिंह को आगे रखकर लोकसभा चुनावों में हमलावर रहने की कोशिश करेगी। पार्टी का मानना है कि इससे उसकी जमीनी स्थिति मजबूत हो सकेगी। 

भाजपा ने दिया जवाब 
वहीं, भाजपा ने आम आदमी पार्टी नेताओं की बयानबाजी को अपना अपराध छुपाने की कोशिश बताया है। पार्टी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली की जनता शराब घोटाले का पूरा सच जानती है, इसलिए केवल संजय सिंह के आरोप लगा देने से सच नहीं छुप सकता। उन्होंने कहा कि शराब घोटाले में किस तरह सैकड़ों करोड़ रुपये की उगाही की गई और इसका आम आदमी पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान कैसे उपयोग किया, इसकी पूरी मनी ट्रेल मिल चुकी है। ऐसे में संजय सिंह या आम आदमी पार्टी के नेताओं के बयानों से कोई असर नहीं पड़ने वाला। यह जांच एजेंसी और अदालत का मामला है। उन्हें पूरा विश्वास है कि जल्द ही शराब घोटाले का पूरा सच सामने आएगा और अपराधियों को सजा मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें