पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में भाजपा सांसद दिलीप घोष के चुनावी रैली में भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ता भिड़ गए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
19 अप्रैल से लोकसभा चुनाव सात चरणों में होना है, इसकी तैयारियां चरम पर हैं। सभी पार्टी अपने-अपने चुनाव प्रचार में ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। ऐसे में कई जगहों पर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भी बहस हो रही है। हाल ही में पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं। साथ ही अपनी-अपनी पार्टी का झंडा देकर नारेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं।
इस दौरान भाजपा सांसद ने भी टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग हमेशा ऐसे ही करते हैं। मेरी चुनावी रैली में कई लोग मुझे सुनने आए हैं, इस कारण ये लोग विरोध कर रहे हैं।
बता दें दुर्गापुर सीट से टीएमसी से कीर्ति आजाद से चुनाव की तैयारी में हैं, वहीं भाजपा ने यहां से सांसद दिलीप घोष को उतारा है।