फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: बोले अन्नामलाई- 'द्रमुक को सता रहा हार का डर, गलत है आचार संहिता उल्लघंन का आरोप'

Fri, 12 Apr 2024 08:07 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोयंबटूर में भाजपा प्रत्याशी के आचार संहिता उल्लघंन की शिकायत की गई थी। इस आरोप को अन्नामलाई से सिरे से खारिज करते हुए कहा कि द्रमुक को हार का डर सता रहा है। इसलिए वह इस प्रकार के पैंतरे आजमा रही है।
विज्ञापन
k annamalai - फोटो : k annamalai- X post
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के प्रचार में भाजपा पर विपक्षी दल खूब हमला बोल रहे हैं, वहीं भाजपा भी इसमें पीछे नहीं है। अब हाल ही में तमिलनाडु के कोयंबटूर में भाजपा प्रत्याशी के आचार संहिता उल्लघंन की शिकायत की गई थी। इस आरोप को अन्नामलाई से सिरे से खारिज करते हुए कहा कि द्रमुक को हार का डर सता रहा है। इसलिए वह इस प्रकार के पैंतरे आजमा रही है।
विज्ञापन


देश में आचार संहिता लागू हो चुकी है, ऐसे में रात दस बजे के बाद लाउड स्पीकर का उपयोग प्रतिबंधित है। बृहस्पतिवार को भाजपा की कोयंबटूर में चुनावी रैली थी। इस चुनावी रैली में आचार संहिता के उल्लंघन करने की शिकायत द्रमुक ने चुनाव आयोग और पुलिस में की थी। इसके बाद भाजपा नेता अन्नामलाई ने द्रमुक द्वारा लगाए गए इस हमले को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि द्रमुक को हार का डर है। उन्होंने मामले को स्पष्ट करते हुए कहा कि रात 10 बजे के बाद लाउड स्पीकर का प्रयोग नहीं किया गया। बृहस्पतिवार को उन्होंने जो यात्रा की उसकी अनुमति पुलिस से पहले ही ले ली थी। यात्रा के दौरान भी पुलिस के साथ-साथ स्थैतिक चुनाव पर्यवेक्षक और चुनाव आयोग की वीडियो टीम भी मौजूद थी। पुलिस के पास यदि 10 बजे के बाद प्रचार का कोई वीडियो हैं तो उसे जारी करें।

द्रमुक की क्षेत्र में स्थिति कमजोर, खो सकती है जमानत
अन्नामलाई ने दावा किया कि द्रमुक को चुनाव में जमानत भी खोने का डर दिखने लगा था। इसलिए उसने उसके खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए पुलिस से मदद मांगी। उन्होंने यह भी कहा कि कोयंबटूर लोकसभा क्षेत्र में लोगों में द्रमुक के खिलाफ बहुत गुस्सा है।
विज्ञापन


हिंसा फैलाने के लिए पार्टी का हुआ जन्म
अन्नामलाई ने द्रमुक पर आरोप लगाते हुए कहा कि द्रमुक एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसका जन्म हिंसा में शामिल होने के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि उनकी रैलियों में लोग नहीं पहुंचते इसका कारण भाजपा नहीं है। 

बीती रात द्रमुक और भाजपा में हुआ था झगड़ा
पिलामेडु पुलिस ने बताया कि द्रमुक कार्यकर्ताओं और उनके सहयोगी वाम दलों ने बृहस्पतिवार की रात चुनाव आयोग के निर्धारित समय से बाद भाजपा सदस्यों के प्रचार करने पर आपत्ति जताई थी। इस कारण अवरामपलयम इलाके में दोनों दलों के बीच झगड़ा हो गया। द्रमुक के शिकायत दर्ज कराने के बाद पीलामेडु पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत चार भाजपा पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें