शिवसेना यूबीटी को एक बड़ा झटका लगा है। नासिक के जिला प्रमुख विजय करंजकर शिवसेना एकनाथ शिंदे पार्टी में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
विजय करंजकर जो कि नासिक में शिवसेना यूबीटी के जिला प्रमुख थे। उनको पार्टी ने नासिक से टिकट देने से इंकार कर दिया था। इससे नाराज विजय करंजकर ने शिवसेना यूबीटी को छोड़ दिया, और शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट में तीसरे चरण के चुनाव के एक दिन पहले ही शामिल हो गए। चुनाव से पहले नासिक जिला प्रमुख के पार्टी छोड़ने यूबीटी को बड़ा झटका भी लगा है।
महाराष्ट्र के नासिक में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है। वहीं तीसरे चरण का मतदान 7 मई को वहीं नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 6 मई है। इसी बीच विजय करंजकर ने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले पार्टी बदल ली।