अभिनेता अल्लू अर्जुन और वाईआरएस कांग्रेस पार्टी के विधायक रवि चंद्र किशोर रेड्डी के खिलाफ आचार संहिता उल्लघंन का मामला दर्ज किया है। उन्होंने अपने घर पर भीड़ को आने की अनुमति दी थी।
अभिनेता अल्लू अर्जुन और वाईआरएस कांग्रेस पार्टी के विधायक रवि चंद्र किशोर रेड्डी के खिलाफ आचार संहिता उल्लघंन का मामला दर्ज किया है। उन्होंने अपने घर पर भीड़ को आने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के नंदयाला में फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के विधायक रवि चंद्र किशोर रेड्डी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है।
आरोप है कि विधायक रवि चंद्र किशोर रेड्डी ने शनिवार को सभा के लिए पूर्व अनुमति के बिना अल्लू अर्जुन को आमंत्रित किया। जो कि चुनाव आचार संहिता की अवहेलना है। एफआईआर धारा 144 का उल्लंघन करने के लिए दर्ज हुई। बता दें कि आंध्र प्रदेश में सोमवार 13 मई को मतदान होना है। आरोप है कि विधायक के आवास पर एक सार्वजनिक सभा की अनुमति दी है। इस कारण आंध्र प्रदेश चुनाव से पहले आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है।
विज्ञापन
यह शिकायत आंध्र प्रदेश के नंदयाला निर्वाचन क्षेत्र में चुनावों की निगरानी करने वाले नंदयाला ग्रामीण के उप-तहसीलदार पी. रामचंद्र राव ने दर्ज कराई। शनिवार को अल्लू अर्जुन ने बताया कि अपने दोस्त की मदद के लिए नंदयाला गए थे किसी राजनीतिक पार्टी के समर्थन करने नहीं।
अल्लू अर्जुन ने कहा, "मैं यहां अपनी मर्जी से आया हूं। मेरे दोस्तों चाहे वे किसी भी क्षेत्र में हों, अगर उन्हें मेरी मदद की जरूरत होगी तो मैं आगे आकर उनकी मदद करूंगा। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं किसी राजनीतिक पार्टी का समर्थन या समर्थन कर रहा हूं।"