फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMC: 'एजेंसियों के दुरुपयोग से चुनाव प्रभावित न हो, निष्पक्षता सुनिश्चित करे ECI'; कल्याण बनर्जी ने कही यह बात

Mon, 04 Mar 2024 10:59 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने चुनाव आयोग से कहा है कि केंद्रीय एजेंसियों को चुनाव प्रक्रिया में बाधा नहीं डालनी चाहिए। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ दल- टीएमसी ने चुनाव आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने की अपील की है। टीएमसी की मांग है कि केंद्रीय सुरक्षाबलों पर भाजपा दबाव न बनाए, यह सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
कल्याण बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का जिक्र करते हुए तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में 42 संसदीय क्षेत्रों के लिए लोकसभा चुनाव एक ही दिन में कराए जाएं। पार्टी ने तर्क देते हुए कहा कि अलग-अलग चरणों में चुनाव कराने से केवल विपक्षी दल- भाजपा को ही फायदा मिलेगा। टीएमसी ने सोमवार को कहा, आयोग यह सुनिश्चित करे कि केंद्रीय एजेंसियों पर दबाव न बनाया जाए। 
विज्ञापन


पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह को फायदा पहुंचाने के आरोप
एक ही चरण में चुनाव संपन्न कराने की मांग दोहराते हुए टीएमसी सांसद और वरिष्ठ वकील कल्याण बनर्जी ने सवाल किया, हम जानना चाहते हैं कि बंगाल में एक चरण में चुनाव क्यों नहीं हो सकता? क्या यह नरेंद्र मोदी, अमित शाह को कोई फायदा पहुंचाने के लिए है ताकि वे जितने दिन चाहें भाजपा के लिए प्रचार कर सकते हैं? यह चुनाव में समान अवसर की भावना के खिलाफ है। टीएमसी ने सभी मुद्दों को चुनाव आयोग के समक्ष उठाया है।

केंद्रीय बलों की तैनाती ऐसे हो जिससे चुनाव में हस्तक्षेप रोका जा सके
गौरतलब है कि अलग-अलग प्रतिनिधिमंडलों में विपक्षी दलों ने निर्वाचन आयोग से कहा है कि चुनाव में सुरक्षा बंदोबस्त के लिए केवल पश्चिम बंगाल पुलिस पर निर्भर नहीं रहा जा सकता। केंद्रीय बलों की तैनाती इस तरीके से किए जाने की अपील की है जिससे सत्ताधारी दल मतदान और चुनाव प्रक्रिया में हेरफेर नहीं कर सके।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में 42 सीटों पर मतदान एक ही दिन में पूरा कराएं
कल्याण बनर्जी ने सुझाव दिया है कि जरूरत पड़ने पर आयोग को अर्धसैनिक बलों की संख्या तीन से पांच गुना बढ़ानी चाहिए। हालांकि, उन्होंने दोहराया कि 42 सीटों पर मतदान एक ही दिन में पूरा कराया जाए। हालांकि, उन्होंने केंद्रीय बलों के एक धड़े पर ग्रामीणों और मतदाताओं को डराने-धमकाने के आरोप भी लगाए। उनका कहना है कि ईवीएम में कमल के निशान वाले बटन दबाव में डलवाए जाने की खबरें भी सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें