फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2024: ‘किसी ने मेरे नाम पर पहले ही मतदान कर दिया’, पुणे कांग्रेस प्रमुख अरविंद शिंदे का दावा

Mon, 13 May 2024 09:19 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

Election 2024: पुणे कांग्रेस प्रमुख अरविंद शिंदे ने दावा किया है कि किसी ने उनके नाम पर पहले ही मतदान कर दिया है। शिंदे ने कहा कि पुणे के रास्ता पेठ इलाके में एक मतदान केंद्र पर किसी ने उनके नाम पर मतदान कर दिया। 

विज्ञापन
पुणे कांग्रेस प्रमुख अरविंद शिंदे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में 13 मई को लोकसभा चुनाव के तहत चौथे चरण का मतदान संपन्न हुआ। इस बीच पुणे कांग्रेस प्रमुख अरविंद शिंदे ने दावा किया है कि किसी ने उनके नाम पर पहले ही मतदान कर दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के दौरान पुणे के रास्ता पेठ इलाके में एक मतदान केंद्र पर किसी ने उनके नाम पर मतदान कर दिया। शिंदे ने दावा किया कि जब वह सोमवार को मतदान करने के लिए सेंट मीरा इंग्लिश मीडियम स्कूल पहुंचे तो यह जानकर हैरान रह गए कि उनका नाम मतदाता सूची में था लेकिन उनके नाम पर किसी और ने पहले ही मतदान कर दिया। 

विज्ञापन


पुणे कांग्रेस प्रमुख ने किया दावा
पुणे कांग्रेस प्रमुख ने दावा कि वह उस मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने गए थे, जहां उनका नाम पंजीकृत है। पोलिंग बूथ पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि किसी और ने उनके नाम पर वोट दिया है। उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी से आपत्ति जताने के बाद उन्हें टेंडर वोट प्रक्रिया के माध्यम से मतदान करने की अनुमति दी गई। 

पुणे लोकसभा क्षेत्र में इनके बीच टक्कर
बता दें कि पुणे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के मुरलीधर किसान मोहोल और कांग्रेस से रवींद्र हेमराज धांगेकर प्रमुख उम्मीदवार हैं। लोकसभा चुनाव में चार चरणों में मतदान हो चुका है। बाकी तीन चरणों में 20 मई, 25 मई और 1 जून को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें