फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: शरद पवार बोले- राम मंदिर का मुद्दा अब खत्म, इस पर चर्चा करने वाला कोई नहीं, भाजपा को नहीं मिलेगा फायदा

Fri, 19 Apr 2024 03:38 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार का कहना है कि एक बैठक में कुछ महिलाओं ने शिकायत की और बताया था कि अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति तो प्रतिष्ठित कर दी गई है लेकिन माता सीता को प्रतिष्ठित नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
शरद पवार। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार का कहना है कि अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर अब कोई चर्चा नहीं कर रहा है। भाजपा को लोकसभा चुनाव में इसका कोई लाभ नहीं मिलने वाला है। गुरुवार को पुणे जिले के पुरंदर में पत्रकारों से बात करते हुए पवार ने कहा कि राम मंदिर का मुद्दा अब खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि एक बैठक में कुछ महिलाओं ने शिकायत की और बताया कि वहां भगवान राम की मूर्ति तो प्रतिष्ठित कर दी गई है लेकिन माता सीता को प्रतिष्ठित नहीं किया गया है। 

पवार की टिप्पणी पर भाजपा ने प्रतिक्रिया दी है। राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को कोई भी टिप्पणी करने से पहले राम मंदिर के बारे में जानकारी एकत्र करनी चाहिए। बावनकुले ने कहा कि भगवान राम वहां अपने बाल रूप में हैं लेकिन पवार साहब सिर्फ राजनीति करने में जुटे हैं। पवार साहब अपनी बहु को बाहरी बताते हैं तो माता सीता के बारे में उनकी टिप्पणी सिर्फ पाखंड के अलावा और कुछ नहीं है। दरअसल, हाल ही में उन्होंने अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से कहा था कि उनकी बेटी सुप्रिया सुले असली पवार हैं और एक बाहर से आ रही हैं।

1960 से पवार का गढ़ बरामती 

विज्ञापन

पुणे जिले का बारामती निर्वाचन क्षेत्र जिसमें बारामती, इंदापुर, दौंड, पुरंदर, भोर और खडकवासला विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। 1960 के दशक से ये क्षेत्र शरद पवार का गढ़ रहा है। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल से 20 मई के बीच पांच चरणों में मतदान होगा और वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना (यूबीटी): जलगांव, परभणी, नासिक, पालघर, कल्याण, ठाणे, रायगढ़, मावल, उस्मानाबाद, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, बुलढाणा, हथकनंगकाले, औरंगाबाद, शिरडी, सांगली, हिंगोली, यवतमाल-वाशिम, मुंबई साउथ, मुंबई साउथ सेंट्रल, मुंबई नॉर्थ वेस्ट और मुंबई नॉर्थ ईस्ट।

कांग्रेस इन सीटों पर ठोकेगी ताल: नंदुरबार, धुले, अकोला, अमरावती, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, चंद्रपुर, नांदेड़, जालना, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई उत्तर, पुणे, लातूर, सोलापुर, कोल्हापुर और रामटेक।

राकांपा (शरद गुट) के हिस्से ये सीटें: बारामती, शिरूर, सतारा, भिवंडी, डिंडोरी, माधा, रावेर, वर्धन, अहमदनगर दक्षिण और बीड।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें