फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagpur: नितिन गडकरी बोले- …मुझे वोट देने की कोई जरूरत नहीं है, जानें केंद्रीय मंत्री ने इसकी वजह क्या बताई

Wed, 17 Apr 2024 11:09 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

गडकरी ने कहा कि मैं 101 प्रतिशत आश्वस्त हूं कि मैं चुनाव जीतूंगा। कार्यकर्ताओं की लगन और जनता के आशीर्वाद से मुझे उम्मीद है कि मैं पांच लाख वोटों के अंतर से चुनाव जीतूंगा। 
 
विज्ञापन
Nitin Gadkari - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर किसी को लगता है कि मैंने कोई भेदभाव किया है तो मुझे वोट देने की कोई जरूरत नहीं है। मुझे आज जो भी पहचान मिली है, वह आप लोगों की वजह से ही मिल पाई है। यह कहना है केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी का। नागपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर किसी को लगता है कि पिछले दस वर्षों में मैंने अगर कभी किसी काम में कोई भी भेदभाव किया या फिर दलितों और मुसलमानों के साथ अन्याय हुआ तो मुझे वोट देने की जरूरत नहीं है। अगर आपको लगता है कि मैंने ईमानदारी से काम किया है, तो ही मुझे वोट दें। 

विज्ञापन


जीत को लेकर 101 प्रतिशत आश्वस्त गडकरी
मंगलवार को गडकरी ने नागपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए 'वचन नामा' जारी किया। उन्होंने कहा कि हमारी योजना है कि नागपुर में जैविक फलों, सब्जियों और खाद्यान्नों का बाजार खोला जाए। उन्होंने कहा कि मैं 101 प्रतिशत आश्वस्त हूं कि मैं चुनाव जीतूंगा। कार्यकर्ताओं की लगन और जनता के आशीर्वाद से मुझे उम्मीद है कि मैं पांच लाख वोटों के अंतर से चुनाव जीतूंगा। 



रामनवमी को लेकर जताई खुशी
रामनवमी के अवसर पर उन्होंने कहा कि मैं आज बहुत खुश हूं। आजादी के बाद पहली बार रामनवमी पर भगवान राम अपने भव्य मंदिर में विरामान हैं। यह पूरे देश के लिए खुशी की बात है। आज पूरा देश में राम नवमी मना रहा है। भगवान राम हमारे इतिहास और संस्कृति के प्रतीक हैं। आज भगवान राम के आशीर्वाद से हमने राम राज्य स्थापित करने का संकल्प लिया है। मैं नागपुर के लोगों को अपना परिवार मानता हूं और उन्हें भी ऐसा ही लगता है। मुझे हमेशा यहां से बेहद प्यार मिला है।
विज्ञापन


कांग्रेस के विकास ठाकरे से मुकाबला
नागपुर में पहले चरण में मतदान होने हैं। 19 अप्रैल को यहां वोटिंग होगी। भाजपा की ओर से गडकरी मैदान में हैं तो वहीं, कांग्रेस से विकास ठाकरे मैदान में उतरे हैं। 2019 में गडकरी ने भारी मतों के साथ जीत दर्ज की थी। उन्होंने वर्तमान महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को 2,16,009 वोटों के हराया था। वहीं, 2014 में उन्होंने ने कांग्रेस नेता विलास मुत्तेमवार को 2,84,828 वोटों के अंतर से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें