कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर्नाटक के दौरे हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस है, जो संविधान के लिए लड़ रही है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा है, जो संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र पर जोर डालते हुए उन्होंने कहा कि अगर इंडी गठबंधन केंद्र में सरकार बनाती है वह आम आदमियों, किसानों, मजदूरों और व्यापारियों की सरकार होगी।
लोकतंत्र को खत्म करना चाहती भाजपा: राहुल
मांड्या में कांग्रेस-जेडीएस के बीच मुकाबला
मांड्या में कांग्रेस का मुकाबला जेडीएस से है, जो एनडीए का हिस्सा है। यहां जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी और कांग्रेस नेता वेंकटरमणे गौड़ा आमने-सामने हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दावा किया है कि कांग्रेस इस बार राज्य की 15 से 20 सीटों पर जीत हासिल करेगी। राज्य में दो चरणों में मतदान होगा।
2019 के नतीजे
जातिगत अनुपात
सामाजिक न्याय से कोई लेना-देना नहीं