फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Interview: ‘उत्तर में रहेंगे मजबूत, दक्षिण में दिखाएंगे दम’, विपक्ष को नड्डा का जवाब; तृणमूल-बीजद को भी घेरा

Sat, 18 May 2024 08:56 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Interview: एक साक्षात्कार में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा उत्तर भारत में अपनी लोकसभा सीटें बरकरार रखेगी जबकि, दक्षिण भारत में कांग्रेस पर बढ़त बनाएगी। 
विज्ञापन
जेपी नड्डा साक्षात्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के बीच राजनीतिक दलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच जेपी नड्डा ने कहा है कि भाजपा उत्तर भारत में 2019 के चुनाव की तरह इस बार भी अपनी लोकसभा सीटें बरकरार रखेगी जबकि दक्षिण भारत में कांग्रेस पर बढ़त बनाएगी। दरअसल, नड्डा ने विपक्षी दलों द्वारा भाजपा पर किए गए तंज 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ' का जवाब दिया है।

विज्ञापन


दक्षिण में जीत का परचम लहराएगी भाजपा- जेपी नड्डा
एक साक्षात्कार में नड्डा ने कहा कि भाजपा ओडिशा विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी और आंध्र प्रदेश में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बनाएगी। बता दें कि आंध्र प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) और जन सेना पार्टी (जेएसपी) के साथ गठबंधन किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा उत्तर भारत में 2019 की तरह प्रदर्शन करेगी। भाजपा अध्यक्ष के अनुसार ‘हम मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, जम्मू, हरियाणा और दिल्ली में अपनी जीत को बरकरार रखेंगे।’ नड्डा ने कहा कि आंध्र प्रदेश में भाजपा और टीडीपी मिलकर सबसे ज्यादा सीटें हासिल करेंगी। इसके अलावा तेलंगाना में पिछली बार से अधिक सीटें हासिल होंगी। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में भाजपा को अच्छी शुरुआत मिलेगी। भाजपा अध्यक्ष के अनुसार ‘हम इस बार केरल में भी अपना खाता खोलेंगे और कर्नाटक में भी अपनी जीत को बरकरार रखेंगे।' बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कर्नाटक में 25 सीटों पर जीत हासिल की थी। जेपी नड्डा ने इस बात पर भी जोर दिया कि दक्षिण भारत में भाजपा कांग्रेस को पीछे छोड़ देगी।

ममता बनर्जी पर साधा निशाना
भाजपा अध्यक्ष से सवाल पूछा गया कि क्या पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनसे और गृहमंत्री अमित शाह से  परेशानी है? इसके जवाब में  नड्डा ने कहा ‘ममता बनर्जी को हर किसी से परेशानी है, इस बार तृणमूल कांग्रेस प्रमुख को एहसास हो गया है कि बंगाल उनके हाथ से निकल रहा है। हम बंगाल में अच्छी संख्या में सीटें जीतेंगे, जबकि टीएमसी को कम सीटें मिलेंगी।’ भाजपा अध्यक्ष में संदेशखाली की घटना के बाद ममता बनर्जी की खामोशी पर भी सवाल उठाए। जेपी नड्डा ने कहा ‘पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने  वोट बैंक के लिए देश के साथ समझौता किया। टीएमसी घुसपैठियों को आश्रय दे रही है। घुसपैठियों को आईडी कार्ड और राशन कार्ड देकर मतदाता बनाया जा रहा है। यह स्पष्ट रूप से राष्ट्र विरोधी गतिविधि है।’
विज्ञापन


बीजद नेता वीके पांडियन को नड्डा का जवाब
हाल ही में ओडिशा के बीजद नेता वीके पांडियन ने कहा था कि भाजपा के पास राज्य में नवीन पटनायक के मुकाबले मुख्यमंत्री पद के लिए कोई चेहरा नहीं है। इसके जवाब में नड्डा ने कहा ‘भाजपा के पास राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी सीएम पद के लिए कोई चेहरा नहीं था। इसके बाद भी हमें मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करने में ज्यादा समय नहीं लगा।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें