उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक वरिष्ठ नेता कहते हैं कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने से कांग्रेस पार्टी न सिर्फ मजबूत होगी, बल्कि ज्यादा से ज्यादा सीटें भी जीतेगी। उनका कहना है कि बीते कुछ समय से लगातार राहुल और प्रियंका के अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़ने की मांग भी उठती रही है। इसलिए सिर्फ रायबरेली और अमेठी से लगते हुए लोकसभा क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि समूचे उत्तर प्रदेश में पार्टी को एक बड़ा संबल दोनों नेताओं के लड़ने से मिल सकता है।
हालांकि कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ रणनीतिकारों के मुताबिक अभी रायबरेली और अमेठी में राहुल और प्रियंका के नामों की आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं हुई है। उनका दावा है कि कांग्रेस पार्टी अभी भी रायबरेली और अमेठी में चौंकाने वाले नाम दे सकती है। हालांकि चौंकाने वाले नाम कौन होंगे, उसे लेकर वह बहुत ज्यादा बोलने से बचते रहे।