फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: 'ढाई लाख की पिस्टल, 48 लाख का सोना...', गजेंद्र शेखावत के पास 15 करोड़ रुपये की संपत्ति

Fri, 12 Apr 2024 05:16 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, जयपुर।

सार

Lok Sabha Election: राजस्थान के जोधपुर से भाजपा के उम्मीदवार गजेंद्र सिंह शेखावत की कुल चल-अचल संपत्ति 15.02 करोड़ से ज्यादा है। इसमें उनकी गृहणी पत्नी नौनंद कंवर की छह करोड़ की संपत्ति भी शामिल है,
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की कुल चल-अचल संपत्ति 15.02 करोड़ से ज्यादा है। इसमें उनकी गृहणी पत्नी नौनंद कंवर की छह करोड़ की संपत्ति भी शामिल है, लेकिन हिंदू अविभक्त कुटुंब और आश्रितों की संपत्ति नहीं जोड़ी गई है। जोधपुर से भाजपा उम्मीदवार शेखावत ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष में उनकी आय 10,97,330 और पत्नी की आय 11,52,210 रुपये रही।

विज्ञापन
Trending Videos

दंपती के पास 7,92,441 रुपये की नकदी है, जिसमें पत्नी के 3,79,081 रुपये शामिल हैं। शेखावत के पास 3.82 लाख की एक निशान कार, 2.50 लाख की एक पिस्टल है। इसके अलावा, 48 लाख का 750 ग्राम सोना और सात लाख की 10 किलो चांदी है। 

शेखावत दंपती की संपत्ति
4.45 करोड़ के दो घर
1.50 करोड़ रुपये का भूखंड, 1.80 करोड़ रुपये का वाणिज्यक भवन
1.70 करोड़ का सोना-चांदी
विज्ञापन

उनकी पत्नी के पास 910 ग्राम सोना और 10.5 किलो चांदी है, जिसका अनुमानित मूल्य क्रमशः 66 लाख और 49 लाख है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें