चुनावों को लेकर महिलाओं में जैसा बदलाव आया है, उसे देखते हुए उम्मीद है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में मताधिकार में वे आगे रहेंगी। महिला केंद्रित योजनाओं और नीतियों के चलते पिछले चुनाव में महिला मतदाताओं ने उत्साह के साथ वोट किया था। इसे देखते हुए विपक्ष ने भी अपने घोषणापत्र में महिलाओं से जुड़े कई वादे किए हैं।
इससे इतर देखें, तो 11 राज्यों में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। केरल में इनकी संख्या सर्वाधिक है। यहां कुल मतदाताओं में 51 प्रतिशत महिलाएं हैं। इसके बाद गोवा, मिजोरम, मणिपुर और तमिलनाडु का स्थाना आता है।
लोकसभा का कार्यक्रम
- पहला चरण: 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीट पर मतदान होगा।
- दूसरे चरण: 26 अप्रैल को 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 89 सीट पर मतदान होगा।
- तीसरा चरण: सात मई को 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 94 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।
- चौथा चरण: 13 मई को 10 राज्यों के 96 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।
- पांचवां चरण: 20 मई को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीट पर मतदान होगा।
- छठा चरण: 25 मई को सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीट पर मतदान होगा।
- सातवां चरण: एक जून को आठ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीट पर मतदान होगा।
15 बड़ी सीटों पर कब मतदान?
- वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट, यहां 1 जून को सबसे आखिरी चरण में मतदान
- गांधीनगर: गृह मंत्री अमित शाह की सीट, यहां 7 मई को मतदान
- वायनाड: राहुल गांधी की सीट, यहां 26 अप्रैल को मतदान
- अमेठी: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की सीट, यहां 20 मई को मतदान
- विदिशा: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यहां से मैदान में, यहां 7 मई को मतदान
- लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सीट, यहां 20 मई को मतदान
- तिरुवनंतपुरम: यहां से कांग्रेस के मौजूदा सांसद शशि थरूर और केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर मैदान में, यहां 26 अप्रैल को मतदान
- गुना: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया यहां से मैदान में, यहां 7 मई को मतदान
- करनाल: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर यहां से चुनाव लड़ रहे हैं, यहां 25 मई को मतदान
- हरिद्वार: उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत यहां से मैदान में, यहां 19 अप्रैल को मतदान
- नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सीट, यहां 19 अप्रैल को मतदान
- मुंबई उत्तर: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पहली बार इसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, यहां 20 मई को मतदान
- कोटा: निवर्तमान लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला की सीट, यहां 26 अप्रैल को मतदान
- हमीरपुर: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की सीट, यहां 1 जून को मतदान
- उत्तर पूर्व दिल्ली: भाजपा के मौजूदा सांसद मनोज तिवारी की सीट, यहां 25 मई को मतदान