फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: 'जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस मिलना चाहिए', जयराम रमेश बोले- भाजपा का दावा हकीकत से दूर

Sun, 19 May 2024 03:52 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जयराम रमेश ने कहा, 'भाजपा ऐसे दिखावा कर रही है कि साल 2019 के बाद उन्होंने जम्मू कश्मीर की हर समस्या का समाधान ढूंढ लिया है। राज्य में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। पुंछ, राजौरी में आतंकी हमले हुए और लोग मर रहे हैं।'
विज्ञापन
जयराम रमेश - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिए जाने की वकालत की। उन्होंने कहा कि भाजपा ये दिखाने की कोशिश कर रही है कि वहां सबकुछ ठीक है, लेकिन ये दावा हकीकत से बहुत दूर है। कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। 
विज्ञापन


'जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलना चाहिए'
जयराम रमेश ने कहा 'जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिया जाना चाहिए..देश के राजनीतिक इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि केंद्र शासित प्रदेश को राज्य का दर्जा दिया गया और न ही किसी राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया। यह पहली बार हुआ है। भाजपा ऐसे दिखावा कर रही है कि साल 2019 के बाद उन्होंने जम्मू कश्मीर की हर समस्या का समाधान ढूंढ लिया है। राज्य में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। पुंछ, राजौरी में आतंकी हमले हुए और लोग मर रहे हैं। बीते डेढ़ साल में 40-45 लोगों की मौत हुई है, जिनमें आम नागरिक भी शामिल हैं। इसलिए भाजपा तो दावा कर रही है कि जम्मू कश्मीर में सब ठीक है, वो हकीकत से बहुत दूर है।'
 

जयराम रमेश ने कहा 'जिस तरह से केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई और आईटी का गलत इस्तेमाल कर रही है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। पीएम मोदी ने ईडी से हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल को जेल में डलवाया। पीएम मोदी खुद कह चुके हैं कि अडाणी और अंबानी ने कांग्रेस कार्यालय में काला धन भेजा, तो वो इसकी जांच क्यों नहीं कराते हैं?'
विज्ञापन


जयराम रमेश ने जातीय जनगणना को लेकर पीएम मोदी से पूछे सवाल
कांग्रेस महासचिव ने कहा 'मनमोहन सिंह सरकार में साल 2011 में सामाजिक, आर्थिक और जातीय जनगणना कराई थी, लेकिन जाति के आंकड़े जारी नहीं किए गए। मोदी सरकार में भी कभी इन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया। पीएम मोदी ने अभी तक ये भी साफ नहीं किया है कि क्या वे सामाजिक, आर्थिक और जातिगत जनगणना के पक्ष में हैं या नहीं। हमने कहा है कि हम 50 प्रतिशत की आरक्षण की सीमा को बढ़ाएंगे। हमारा सवाल पीएम मोदी से ही क्या वे आरक्षण की सीमा बढ़ाएंगे या नहीं? क्या वे जातीय जनगणना कराएंगे या नहीं?'

भाजपा का आरोप- अनुच्छेद 370 फिर से लागू करना चाहती है कांग्रेस
उल्लेखनीय है कि भाजपा ने साल 2019 में जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को हटाते हुए अनुच्छेद 370 निरस्त कर दिया था। बीते महीने राजस्थान में एक रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने संबोधन में कहा था कि 'यहां के लोगों को अनुच्छेद 370 से क्या वास्ता है?' इस पर भाजपा ने कांग्रेस को निशाने पर ले लिया था और आरोप लगाया था कि कांग्रेस अनुच्छेद 370 को वापस लाकर जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा बहाल करना चाहती है। पीएम मोदी भी अपनी कई जनसभाओं में कांग्रेस पर ऐसे आरोप लगा चुके हैं। पीएम मोदी ने ये भी कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चला देंगे। भाजपा के लगातार हमलों के बाद शनिवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्षी गठबंधन के नेताओं को सफाई देनी पड़ी और कहा कि हमने कभी किसी पर बुलडोजर नहीं चलाया और हम ऐसा कभी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें