फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: ‘ममता बनर्जी पर भरोसा नहीं’, इंडि गठबंधन में टीएमसी की सदस्यता पर अधीर रंजन चौधरी ने साधा निशाना

Thu, 16 May 2024 07:15 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

Politics: पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने इंडि गठबंधन में टीएमसी की सदस्यता पर सवाल उठाया है। चौधरी ने कहा कि उन्हें ममता बनर्जी पर भरोसा नहीं है। 

विज्ञापन
अधीर रंजन चौधरी और ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की इंडि गठबंधन में सदस्यता को लेकर सवाल उठाया है। 

विज्ञापन


मुझे ममता बनर्जी पर भरोसा नहीं- अधीर रंजन चौधरी
दरअसल इससे पहले ममता बनर्जी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर इंडि गठबंधन की सरकार बनती है तो टीएमसी उस सरकार को बाहर से समर्थन देगी। इसे लेकर अधीर रंजन चौधरी ने स्पष्ट कहा ‘मुझे ममता बनर्जी पर भरोसा नहीं है, उन्होंने गठबंधन छोड़ दिया है और वह भाजपा के साथ जुड़ सकतीं हैं।’ कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि गठबंधन के बाहर और अंदर ममता बनर्जी क्या करेंगी? 

‘अब ममता बनर्जी यू-टर्न ले रहीं हैं’
अधीर रंजन चौधरी ने कांग्रेस और टीएमसी के बीच दरार पड़ने का संकेत दिया है। उन्होंने ममता बनर्जी ने उस बयान का हवाला दिया, जिसमें कहा गया था कि टीएमसी बंगाल में इंडि गठबंधन में कांग्रेस की गिनती नहीं करती। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने आगे बताया कि देशभर में लोकसभा चुनाव के तहत लगभग 70 प्रतिशत मतदान सीटों पर मतदान हो चुका है और अब ममता बनर्जी यू-टर्न ले रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने क्या कहा था?
लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने इंडि गठबंधन में टीएमसी की स्थिति को लेकर स्पष्ट बयान दिया था। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इंडि गठबंधन की सरकार बनने पर टीएमसी द्वारा बाहर से समर्थन दिया जाएगा। ममता बनर्जी ने साफ तौर पर यह भी कहा कि उनकी पार्टी का पश्चिम बंगाल में सीपीएम और कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है। टीएमसी प्रमुख ने कहा कि वह दिल्ली की राजनीति में इंडि गठबंधन के साथ हैं। इससे पहले भी ममता बनर्जी कुछ जनसभाओं में इसी तरह के बयान दे चुकीं हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें