फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls 2024: शाह और नड्डा की फटकार के बाद भाजपा की रणनीति में बदलाव, बूथ स्तर पर वोट जुटाने के निर्देश

Fri, 03 May 2024 08:22 PM IST
मिथिलेश नौटियाल डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला

सार

LS Polls 2024: गृहमंत्री अमित शाह की नाराजगी और सलाह के बाद मध्यप्रदेश के सभी मंत्री-विधायक और संगठन के पदाधिकारी सक्रिय हो गए हैं। प्रत्येक विधायक-मंत्री को एक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन
अमित शाह और जेपी नड्डा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के मतदान में कम वोटिंग के बाद भारतीय जनता परेशान है। तीसरे चरण के मतदान से पहले मध्यप्रदेश भाजपा भी अपनी संगठनात्मक पकड़ मजबूत करने में जुट गई है। हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिन के मध्यप्रदेश के दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की थी। इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह ने मंत्रियों और विधायकों को खास निर्देश दिए थे। उन्होंने हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने की जिम्मेदारी दी थी। गृहमंत्री की नाराजगी के बाद मध्यप्रदेश के सभी मंत्री-विधायक सक्रिय हो गए हैं।

विज्ञापन


गृहमंत्री अमित शाह ने जताई नाराजगी
बैठक में शामिल हुए पदाधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि गृहमंत्री अमित शाह की नाराजगी और सलाह के बाद मध्यप्रदेश के सभी मंत्री-विधायक और संगठन के पदाधिकारी सक्रिय हो गए हैं। मंत्री और विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में एक्टिव हो गए हैं। तीसरे चरण में प्रदेश में सात मई को भिंड, मुरैना, ग्वालियर, गुना, सागर, राजगढ़, विदिशा, भोपाल और बैतूल लोकसभा क्षेत्र में मतदान होगा। इनके अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों के मंत्री और विधायक को प्रचार के साथ मतदान बढ़ाने की जिम्मेदारी भी दी गई है।

हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने की जिम्मेदारी
पदाधिकारी ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह ने प्रत्येक विधायक-मंत्री को एक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने की जिम्मेदारी दी थी। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने सभी भाजपा मंत्रियों और विधायकों को निर्देश देते हुए कहा था कि लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर विधायकों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जा रहा है। ये रिपोर्ट कार्ड ही मंत्रियों और विधायकों का आगे का राजनीतिक भविष्य तय करेगा।
विज्ञापन


जेपी नड्डा ने पन्ना प्रभारियों को दिए निर्देश
गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी भोपाल में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। पार्टी ने अध्यक्ष ने बैठक में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए बूथ कमेटी त्रिदेव और पन्ना प्रभारियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए। मध्यप्रदेश में पहले और दूसरे चरण की 12 सीटों पर पिछले साल की तुलना में 8 से 9 फीसदी कम मतदान हुआ है। अब प्रदेश में तीसरे चरण के लिए 9 सीटों पर 7 मई को वोटिंग होगी। भाजपा ने प्रदेश की 29 में से 29 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें